#यूटिलिटी
March 4, 2025
हिमाचल : आधा महीना लटका रहेगा बैंकों में ताला, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बैंक कर्मचारियों को मिलेगी पूरे महीने की सैलरी
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब ज्यादातर लोग पैसों का लेनदेन ऑनलाइन या चैक के माध्यम से करते हैं। ऐसे में लोगों को महीने भर में बैंकों के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं, अगर कभी बीच में बैंक की छुट्टी आ जाए तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मार्च महीना शुरू हो गया है। आज मार्च का चौथा दिन हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इस महीने लगभग आधा महीना बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपके बैंक में जुड़े जरूरी काम अधूरे हैं तो उन्हें जल्द से जल्द निपटा लीजिए- ताकि छुट्टिटयों के कारण आपको दिक्कत ना हो।
RBI ने मार्च महीने में बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है- जिसके अनुसार मार्च में करीब आधा महीना बैंक बंद रहेंगे।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से मार्च महीने में कुल 14 दिन बैंकों में ताला लटका रहेगा। ऐसे में आपको इन छुट्टियों के अनुसार बैंक से जुड़े अपने कामों को पूरा करने का प्लान बनाना पड़ेगा।
हालांकि, इन छुट्टियों से बैंक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों को मार्च में सिर्फ 17 दिन ही काम करना पड़ेगा। जबकि, उन्हें वेतन पूरे महीने का मिलेगा।
RBI द्वारा मार्च 2025 में बैंकों की छुट्टियों की जारी लिस्ट के अनुसार बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली हैं। मगर यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट-