#यूटिलिटी
April 23, 2025
पहलगाम घटना पर उबला हिमाचल: जगह-जगह प्रदर्शन, बोले-सर्जिकल स्ट्राइक भूला पाकिस्तान !
प्रदेश भर में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, आतंकवाद का फूंका पूतला
शेयर करें:

शिमला। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के प्रति हिमाचल की जनता में भी खासा रोष है। जिसके विरोध में आज प्रदेश भर में जगह जगह प्रदर्शन किए गए। राजधानी शिमला के सीटीओ चौक पर शाम के समय विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच सहित हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही युवा पीढ़ी का कहना है कि शायद पाकिस्तान भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक को भूल गया है। उसे एक बार फिर उसकी याद दिलाने का समय आ गया है।
कुल्लू जिला मुख्यालय में भी हिंदू संगठनों और आम जनता ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंवाद का पुतला भी फूंकागया। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित सहित पार्टी के सह प्रभारी संजय टंडन और महामंत्री सिद्धार्थन भी शामिल हुए। जिला भाजपा कुल्लू ने देव सदन के प्रांगण से लेकर ढालुपर चौक तक विरोध रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवादी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें : एक पन्ना पहलगाम : स्याह वादियां, टूटे ख्वाब और एक चुप्पी जो झकझोर गई
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पहलगाम के आतंकवादी हमले के पीछे किसका हाथ हैए ये पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने कहा कि जिसका भी हाथ होगा, हम काट कर रख देंगे। उन्होंने कहा इस घटना के बाद सभी लोग दहशत में है। अब पूरा देश इंतजार कर रहा है कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
जिला बिलासपुर के घुमारवीं में भी आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने आज दोपहर तक बाजार बंद रखा। इस दौरान शहर के व्यापारियों ने दगड़ी चौक से गांधी चौक तक रोष रैली निकाली। घुमारवी में इस्लामी जिहाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में 26 पर्यटक बने शिकार- नाम पूछ-पूछकर बनाया निशाना, यहां देखिए दिल दहला देने वाली तस्वीरें
इसी तरह से हीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में सड़कों पर उतरकर लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि आज भारत का हर व्यक्ति सरकार के साथ खड़ा है। देश का हर शख्स इस हमले के जवाब का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस हादसे का बदला लेना होगा और पाकिस्तान को सबक सिखाना होगा। युवाओं में इस घटना के बाद बेहद आक्रोश और गुस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर इजाजत दे, तो यह युवा पूरे पाकिस्तान को कुछ मिनट में तबाह कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना पर बोली विश्व हिंदू परिषद, बारूद के ढेर पर खड़ा है हिमाचल!
बता दें कि पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में यूपी, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और यूएई के एक.एक पर्यटक और 2 स्थानीय लोग भी मारे गए। इस घटना के बाद से पूरे देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।