राजनीति

#खेल

January 12, 2025

वॉलीबॉल जगत में चमकी हिमाचल की बेटी- सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हुआ चयन

रोहड़ू क्षेत्र की रवीना का चयन सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हुआ है

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

ravina kunta

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित रोहड़ू तहसील की बेटी ने कमाल कर दिखाया है। रोहड़ू तहसील के करासा गांव की बेटी रवीना कुंटा का चयन आगामी सीनियर नेशनल महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

बता दें कि पूरे करासा गांव और रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व का पल है और रवीना का यह शानदार प्रदर्शन क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। गांव और परिवार के लोग उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दे रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी में चिट्टे की खेप छुपाकर ले जा रहे थे दो दोस्त, नाके पर हुए अरेस्ट

लंबे समय से कर रही अभ्यास

करासा गांव के सुरेंदर कुंटा की बेटी रवीना ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस महत्वपूर्ण अवसर पर चयन दिलवाया है। वहीं, बता दें कि रवीना लंबे समय से खेल जगत से जुड़ी हैं। 

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : स्कूटी पर जा रहा था युवक, गले में फंसी चाइना डोर और...

 खुशी से झूम उठा परिवार

बता दें कि जैसे ही रवीना कुंटा के आगामी सीनियर नेशनल महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 के चयन की खबर घर पर पहुंची तो उनके परिवार में खुशी की लहर थी। वहीं, दूर दराज के रिश्तेदार भी उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। रवीना की सफलता को देखते हुए क्षेत्र में युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही है कि वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख