राजनीति

#खेल

February 18, 2025

हिमाचल की जन्नत तिरंगे का बढ़ाएगी मान, चीन में दिखाएगी दमखम

इटली में जन्नत ने की है तैयारी, पिता को है गोल्ड की उम्मीद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

कुल्लू। मनाली की आंचल ठाकुर के अल्पाइन में इतिहास रचने के बाद अब मनाली के गोशाल गांव की जन्नत ठाकुर एशियाई स्कीइंग प्रतियोगिता में भारत का झंडा लहराएंगी । ये प्रतियोगिता चीन के बीजिंग में आयोजित की जाएगी। जन्नत इसमें अंडर-19 ग्रुप में भाग लेंगी।

चीन में दिखाएगी दमखम

जन्नत ठाकुर ने इस प्रतियोगिता के लिए दो साल तक इटली में तैयारी की है। प्रतियोगिता 19 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक चीन के यानकिंग में आयोजित की जाएगी। जन्नत के पिता राकेश ठाकुर अपना कारोबार करते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसान नहीं होगा होम स्टे चलाना, इन शर्तों को करना होगा पूरा

मिलेगी खास ट्रेनिंग 

पिता राकेश ठाकुर ने बताया कि, 'इस चैंपियनशिप में भाग लेने के साथ-साथ जन्नत को विशेष प्रशिक्षण भी मिलेगा। जन्नत ने पहले भी 2023 में दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया और दुबई में एफआईएस रेस में भी भाग लिया। पिछले दो वर्षों से जन्नत इटली में प्रशिक्षण ले रही हैं, ताकि वो अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। जन्नत ठाकुर ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में हिमाचल का नाम रोशन कर चुकी है और उम्मीद है कि चीन के बीजिंग में भी वो भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगी।'

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैकिंग करने गए थे दो दोस्त, एक ने तोड़ा दम- दूसरे की हालत नाजुक

मनाली की आंचल ठाकुर ने रचा था इतिहास

इससे पहले मनाली की आंचल ठाकुर को स्कीइंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। उन्होंने यूरोपियन देश मोंटेनेग्रो में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इतिहास रचा था। उन्होंने अल्पाइन में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। 2018 में भी टर्की में हुई स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख