#खेल

December 12, 2025

आज धर्मशाला पहुंचेंगी IND–SA टीम, बराबरी की टक्कर में दोनों- टिकटों के लिए लगी लाइनें

सीरीज 1-1 की बराबरी पर, तीसरा T20 14 को खेला जाएगा

शेयर करें:

india vs south africa

कांगड़ा। हिमाचल की वादियों में आज क्रिकेट का जश्न उतरने वाला है। आज भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें चंडीगढ़ से चार्टर प्लेन के माध्यम से धर्मशाला के गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सभी खिलाड़ी सीधे अपने होटल जाएंगे, जहां उन्हें पूरा आराम दिया जाएगा। धर्मशाला शहर और HPCA स्टेडियम दोनों इस मेगा मुकाबले के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

शाम को नेट्स में पसीना बहाएंगी दोनों टीमें

BCCI की तरफ से जारी अभ्यास शेड्यूल के अनुसार कल (13 दिसंबर) दोनों टीमें अलग-अलग स्लॉट में नेट प्रैक्टिस करेंगी।

  • दक्षिण अफ्रीका: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
  • टीम इंडिया: शाम 7:30 बजे से रात 10:00 बजे तक

धर्मशाला के इस खूबसूरत मैदान में शाम के समय पहाड़ियों के बीच अभ्यास का नजारा देखने लायक रहेगा।

 

यह भी पढ़ें :कांग्रेस की रैली का जवाब देने हिमाचल आ रहे JP नड्डा - मेगा शो कर BJP दिखाएगी अपनी पावर

ऑफलाइन टिकट बिक्री आज से

स्टेडियम में टिकटों की ऑफलाइन बिक्री आज से शुरू हो गई है। इस बार टिकटों में कोई छूट नहीं दी जाएगी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए एक आधार कार्ड पर केवल दो टिकट ही जारी होंगी।

 

यह भी पढ़ें : अफसरशाही को मुकेश अग्निहोत्री की चेतावनी, रात के अंधेरे में निपट जाएंगे साजिश करने वाले अधिकारी

ऑफलाइन टिकट कीमत: 1500 रुपए

  • ऑनलाइन टिकट की पहले की न्यूनतम कीमत: 1750 रुपए
  • फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि ऑफलाइन टिकट ऑनलाइन से सस्ती मिलेगी।

तीसरा मैच बनेगा सीरीज का टर्निंग पॉइंट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में धर्मशाला का तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम बन गया है। जो भी टीम यहां जीतेगी, वह सीरीज में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर लेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा बदलाव : बिजली बोर्ड के कर्मचारी दूसरे विभाग में होंगे, जानिए क्यों

स्टेडियम एक बार फिर चमका

हिमालय की गोद में बसे दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शुमार धर्मशाला स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए सजा दिया गया है। HPCA ने पिच से लेकर आउटफील्ड, प्रैक्टिस एरिया और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धर्मशाला का ठंडा मौसम और तेज हवा गेंदबाजों खासकर पेसर्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख