Home विविध हिमाचली मुंडा- 11 साल की उम्र में किया नौकर का काम, आज...

हिमाचली मुंडा- 11 साल की उम्र में किया नौकर का काम, आज पहचान का मोहताज नहीं

Himachali Munda
Himachali Munda

बिलासपुर। देवभूमि हिमाचल में हुनर की कमी नहीं है। हिमाचल के बहुत लोग अपने हुनर और काबिलियत के दम पर आज देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। सूबे के बहुत सारे लोग सोशल मीडिया से भी मोटी कमाई कर रहे हैं। आज हम भी अपने इस लेख में सूबे के एक ऐसे ही होनहार बेटे के बारे में बताएंगे-जिसके हौसले ने आज उसे हीरो बना दिया है।

कोई रास्ता नहीं होता कठिन

घर के बड़े अक्सर हमें ये समझाते हैं कि जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन अगर हमारे हौसले बुलंद हों, तो कोई भी रास्ता कठिन नहीं होता। कोशिश और आत्मविश्वास से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। इन्हीं शब्दों को चरितार्थ कर दिखाया है हिमाचल के बिलासपुर जिले के बेटे श्याम ने।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 9वीं के दो छात्रों ने भरी ऊंची उड़ान, कबाड़ पड़े सामान से बनाया ड्रोन

हिमाचली बेटे ने बनाई अलग पहचान

छोटी सी उम्र से ही जीवन की कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए श्याम ने आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है। श्याम सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं। श्याम अपनी लोकल पहाड़ी भाषा और रहन-सहन की वीडियोज पोस्ट करते हैं।

हिमाचली मुंडा के नाम से मशहूर हैं श्याम

श्याम की वीडियोज बहुत ज्यादा साधारण होती है। बावजूद इसके लाखों दर्शक श्याम के मुरीद बन गए हैं। लोग श्याम के कंटेंट को काफी पसंद करते हैं। अब देश-विदेश को लोग श्याम को हिमाचली मुंडा के नाम से जानते हैं।

यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद को तोड़ने का काम शुरू, HC में सुनवाई से पहले वक्फ बोर्ड ने दी मंजूरी

5वीं कक्षा में फेल हुए थे श्याम

बिलासपुर जिले के हरलोग में स्थित छोटे से गांव गैहरा के रहने वाले श्याम का जन्म जिला सोलन के लौहारघाट में हुआ था। श्याम जब करीब डेढ़ साल के थे तब उनकी मां का देहांत हो गया था। श्याम पांचवी कक्षा में फेल हो गए थे। जिसके बाद उनके पिता ने उनका स्कूल छुड़वा दिया।

किसी के घर में किया काम

करीब 11 साल की उम्र में श्याम ने काम करना शुरू किया। श्याम ने एक हजार रुपए में किसी के घर पर नौकर का काम किया। इसी कमाई से श्याम ने प्राइवेट पढ़ाई की और 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी कर ली। इसके बाद श्याम हरलोग आ गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : टेलर के बेटे ने पास किया NET का पेपर, नहीं ली कोई कोचिंग

दंपति ने श्याम को बनाया बेटा

हरलोग में श्रवण कुमार और मीरा देवी ने श्याम को अपना बेटा बना लिया। यहां पर श्याम ने लॉकडाउन में घर और खेतों में काम करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया।

जीवन में आया नया मोड़

श्याम की वीडियोज को दर्शकों ने काफी पसंद किया। बस फिर क्या था यहां से श्याम के जीवन का एक नया मोड़ आया। कुछ ही महीनों में श्याम की वीडियोज काफी वायरल होने लगी और श्याम एक सोशल मीडिया स्टार बन गए। अभी तक श्याम लोकल पहाड़ी भाषा में कई वीडियोज बना चुके हैं। उनकी वीडियोज पर मिलियन व्यूज और बहुत सारे कॉमेंट्स व लाइक्स आते हैं। श्याम ने सोशल मीडिया पर हिमाचली मुंडा नाम से अकाउंट बनाया हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी में खाना बनाने आया था हलवाई, थोड़ी देर में छोड़ गया दुनिया

अभिनेता बनना चाहते थे श्याम

हिमाचली मुंडा श्याम का कहना है कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था और वो अभिनेता बनना चाहते थे। जब वो TV पर किसी हीरो को एक्टिंग करते हुए देखते थे- तो उनके मन में यही आता था कि वह कब TV पर नजर आएंगे।

श्याम ने बताया कि जब उन्होंने वीडियोज बनाना शुरू किया तो शुरुआती दौर में कुछ लोगों से नकारात्मक टिप्पणियां भी आती थी। मगर उन्होंने फिर भी वीडियोज बनाना नहीं छोड़ा और लगातार कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नहीं खुलेंगे प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज, जानें क्या है वजह

समय का नहीं पता होता कुछ

लोगों को संदेश देते हुए श्याम ने कहा कि बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो जीवन की परिस्थितियों से हार मान लेते हैं और अपने जीवन को समाप्त करने की कोशिश करते हैं। जबकि, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए- जिंदगी बहुत कीमती है। हमें जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। समय का कुछ पता नहीं होता, इंसान कहां से कहां पहुंच जाए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version