#अव्यवस्था

May 19, 2026

हिमाचल : गैराज में खड़ी गाड़ी का 100KM दूर कटा चालान, मैसेज देख मालिक के उड़े होश

ट्रैफिक पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है

शेयर करें:

Garage Parked Vehicle Traffic Challan Mandi Toll Message Himachal Police

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंडी शहर के रामनगर मंगवाई से सामने आए इस मामले ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गैराज में खड़ी कार का कटा चालान

यहां एक ऐसी कार का ऑनलाइन चालान काट दिया गया- जो गैराज में खड़ी है। कार के मालिक को चालान कटने का ऑनलाइन मैसेज मिला है। इस घटना के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 2 दिन वर्क फ्रॉम होम करेंगे कर्मचारी, ईंधन और खर्च बचाने पर जोर

घर पर था कार मालिक

जानकारी के मुताबिक, कार HP33F-2038 के मालिक युगल किशोर उर्फ काकू पंडित ब्रदर्स कल सुबह घर पर थे। उस समय उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि 17 मई की रात को 11 बजकर 32 मिनट पर मंडी-चंडीगढ़ के बीच के मोड़ा की प्लाजा पर उनकी कार का 155 रुपये टोल कटा है।

 

मैसेज देख उड़े होश

युगल किशोर के अनुसार, उन्हें अचानक एक मैसेज मिला- जिसमें बताया गया कि अब उनके वॉल्ट यानी खाते में जीरो बैलेंस हो गया है। मैसेज देखकर वो हैरान रह गए। हैरान-परेशान युगल किशोर ने तुरंत अपने गैराज में जाकर चेक किया- तो पाया कि कार गैराज में ही खड़ी थी।

यह भी पढ़ें : मंडी ने बदला सियासी मूड- जयराम ठाकुर के गढ़ में BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस ने लगाई सेंध

गैराज में लग था ताला

उन्होंने कहा घर पर सिर्फ वो और उनकी पत्नी रहते हैं। कार चलाने वाला कोई और नहीं है। इतना ही नहीं जिस समय चालान कटा है उस इस समय गैराज में ताला लगा था।कार्रवाई को विभागीय गलती करार देते हुए कहा कि जो वाहन लंबे समय से सड़क पर नहीं चल रहा, उसका इस तरह चालान किया जाना तर्कसंगत नहीं है।

शिकायत करवाएंगे दर्ज

उन्होंने कहा कि वो इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करवाएंगे। गैराज में खड़ी गाड़ी का 100 किलोमीटर दूर चालान कटना हैरानगी की बात है। उनका कहना है कि वो अपने 155 रुपये वसूल करके रहेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसी तकनीकी खामियों को जल्द सुधारा जाए, ताकि आम लोगों को बेवजह परेशान न होना पड़े।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख