#धर्म
July 28, 2025
हिमाचल की ये देवी देती हैं संतान का वरदान, मंदिर के फर्श पर सोने से भर जाती है सूनी गोद
सपने में मिलता है बेटा-बेटी का संकेत
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लडभड़ोल नाम की एक जगह है जहां मां सिमसा विराजमान हैं। आस्था है कि मां सिमसा लोगों को संतान सुख का देती हैं। मां सिमसा को संतान दात्री के नाम से भी पुकारा जाता है।
जो महिलाएं संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं, उन्हें सबसे पहले मंदिर के पास स्थित बावड़ी में स्नान करना होता है। बिना स्नान के मन्नत पूरी नहीं होती।
बावड़ी में स्नान करने के बाद महिलाओं को मंदिर परिसर के फर्श पर सोना होता है। ऐसा करने पर मां सिमसा फर्श पर सो रहीं महिलाओं के सपने में आती हैं।
ये भी पढ़ें: देश के लिए मिसाल बना हिमाचल का ये जिला, DC से लेकर MLA तक सभी महिलाएं संभाल रहीं जिम्मा
अगर महिला को सपने में केले या अमरूद का फल मिलता है तो इसका मतलब है कि महिला बेटे को जन्म देगी। अगर भिंडी या लौकी मिलती है जो बिटिया जन्म लेगी।
मां सिमसा उन महिलाओं को भी संकेत देती हैं जिन्हें संतान नहीं होगी या बहुत देर से होगी। अगर महिला को सपने में कोई धातु या लकड़ी से बनी वस्तु प्राप्त होती है तो इसका मतलब है कि महिला को या तो संतान नहीं होगी या फिर देरी से होगी।
ये भी पढ़ें: नहीं बुला रहा हिमाचल: बाढ़ और लैंडस्लाइड से बढ़ा खतरा, मुश्किल में पड़ सकते हैं टूरिस्ट
कहा जाता है कि अगर किसी महिला को संतान ना होने का सपना आ चुका हो और महिला फिर भी फर्श पर सोई रहे तो ये माता को मंजूर नहीं होता। ऐसी महिलाओं को चींटियां काटती हैं जिससे शरीर पर निशान पड़ जाते हैं।
सिमसा माता मंदिर के पास एक चमत्कारी शिला है। अगर हम इस शिला को दोनों हाथों का जोर लगाकर हिलाएंगे तो ये नहीं हिलती। वहीं छोटी उंगली से हिलाने पर ये शिला हिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: हिमाचल की बेटियां जो बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, मुंबई की भीड़ में चमकाया अपना नाम