#धर्म
October 12, 2026
हिमाचल: चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन,आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ रंग, प्रिय भोग, मंत्र और पूजा विधि
मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल
शेयर करें:

शिमला। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस साल 12 अक्टूबर, सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग और संयम का प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से भक्तों को धैर्य रखने, मन को शांत रखने और मुश्किल समय में हिम्मत न हारने की प्रेरणा मिलती है। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी को कौन-से फूल और भोग पसंद हैं, पूजा में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए और माता की पूजा कैसे करें।
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है। इस दिन भक्त सफेद या पीले रंग के कपड़े पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सकते हैं।
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में सफेद और लाल फूल चढ़ाए जाते हैं। भक्त माता को चमेली, कमल या गुड़हल के फूल अर्पित कर सकते हैं। फूल चढ़ाते समय पूजा स्थल की साफ-सफाई और मन में श्रद्धा का ध्यान रखें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री और शक्कर का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा माता को खीर, सफेद बर्फी या दूध से बनी मिठाई भी चढ़ा सकते हैं। पूजा के बाद भोग को प्रसाद के रूप में परिवार और दूसरे भक्तों में बांट दें।
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय उनके मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।