राजनीति

#अपराध

October 12, 2026

लाहौल-स्पीति की DC किरण भड़ाना के पिता का म**र्डर- 4 साल से क्रेशर प्लांट को लेकर था विवाद

क्रेशर प्लांट पर पहुंचे थे अतर सिंह भड़ाना

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Lahaul Spiti DC

लाहौल-स्पीति। राजस्थान के भरतपुर जिले में खनन और क्रेशर प्लांट को लेकर चल रहा पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झड़प में बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अतर सिंह भड़ाना हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति की DC किरण भड़ाना के पिता थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और संघर्ष के दौरान फायरिंग होने के दावे की भी पड़ताल की जा रही है।

क्रेशर प्लांट पर पहुंचे थे अतर सिंह भड़ाना

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:30 बजे अतर सिंह भड़ाना अपनी पत्नी कमलेश भड़ाना की खनन लीज से जुड़े क्रेशर प्लांट पर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों और भड़ाना पक्ष के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। कमलेश भड़ाना का आरोप है कि उनकी लीज का कनेक्शन काट दिया गया था और वाटर पंप भी खराब कर दिया गया था। उनका कहना है कि लीज पर आने वाले लोगों को भी वहां से भगा दिया जाता था। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को कई बार दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : दीवार को लेकर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, बहु के बचाव में आए ससुर को लगा धक्का, हुई मौ**त

कमलेश भड़ाना के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच 70 से 80 लोगों ने उनके पति और उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने अतर सिंह को गोली लगने का भी दावा किया है। घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, गोली लगने की बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

चार साल से चल रहा था खनन और रास्ते का विवाद

पुलिस के अनुसार, क्रेशर प्लांट को चलाने को लेकर ग्रामीणों और प्लांट संचालक पक्ष के बीच करीब चार साल से विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, ग्रामीणों का आरोप था कि अतर सिंह भड़ाना ने चारागाह की जमीन पर कब्जा कर अवैध खनन किया था। इसके अलावा खनन क्षेत्र तक जाने वाले रास्ते को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेटी के जन्म पर जश्न- नाना ने निकाली रथ यात्रा, बैंड-बाजे संग ननिहाल पहुंची नन्ही परी

पुलिस का कहना है कि ग्रामीण करीब दो साल से इस मुद्दे पर समय-समय पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पिछले एक साल से क्रेशर प्लांट बंद पड़ा था। अतर सिंह भड़ाना इसे दोबारा शुरू करवाने की कोशिश कर रहे थे। इसी सिलसिले में वह रविवार को प्लांट पहुंचे थे। इस दौरान पुराना विवाद फिर बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया।

धरना स्थल से हटाने पर बढ़ा विवाद

ग्रामीणों का कहना है कि खनन क्षेत्र तक जाने का रास्ता नहीं होने के कारण वे पिछले 10 से 15 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे। आरोप है कि रविवार शाम भड़ाना पक्ष के 40 से 50 लोग वहां पहुंचे और ग्रामीणों को धरना स्थल से हटा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते लाठी-पत्थर चलने लगे। इसी झड़प में अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी- अगले 2 दिन फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में यलो अलर्ट

इस घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में असल में विवाद कैसे शुरू हुआ और झड़प के दौरान क्या-क्या हुआ, इसका पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

पहले वैर अस्पताल ले जाया गया, फिर जयपुर किया रेफर

मारपीट में घायल अतर सिंह भड़ाना और गगन शर्मा को पहले वैर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अतर सिंह को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में शुरुआती जांच के दौरान डॉक्टर रवि ने गोली लगने की बात से इनकार किया था।

इसके बाद अतर सिंह भड़ाना को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। SMS थाने के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।

यह भी पढ़ें :  खाई में गिरी पिकअप- 2 युवकों की दर्दनाक मौ**त, घटना का दूसरे दिन चला पता

पुलिस फायरिंग के दावे समेत सभी पहलुओं की कर रही जांच

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना के बारे में उस समय तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया था। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस के साथ भरतपुर से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही, घटना के दौरान फायरिंग होने के दावे की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दिए जाने की बात भी सामने आई है।

DC किरण भड़ाना के परिवार में पसरा मातम

लाहौल-स्पीति की DC किरण भड़ाना के पिता अतर सिंह भड़ाना की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस वजह से हिंसक हुआ, झड़प में कौन-कौन शामिल था और क्या वास्तव में गोली चलाई गई थी। मामले में पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख