#अपराध

October 12, 2026

हिमाचल : किराये के कमरे में छिपा रखा था नशा, पुलिस ने मारा छापा- लाखों के चिट्टे संग पंजाबी अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी ताजा मामला जिला हमीरपुर से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने किराये के कमरे से लाखों के चिट्टे संग एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के कृष्णानगर से सामने आया है। पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस को सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कृष्णानगर में युवक के पास ढेर सारा नशा है। 

यह भी पढ़ें : लाहौल-स्पीति की DC किरण भड़ाना के पिता का म**र्डर- 4 साल से क्रेशर प्लांट को लेकर था विवाद

कमरे से लाखों का चिट्टा बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कृष्णानगर में आरोपी के किराये के कमरे पर छापा मारा। जब कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से 30.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है कि इस मामले से जुड़ी कुछ और जानकारियां भी सामने आ सकती हैं, इसलिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

आरोपी की पहचान

इस मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश दीप सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के अमृतसर जिले के मकबूलपुरा का रहने वाला है। आरोपी हमीरपुर में किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : दीवार को लेकर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा, बहु के बचाव में आए ससुर को लगा धक्का, हुई मौ**त

मामले की जांच कर रही पुलिस

अब पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। जांच के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ-साथ यह भी पता लगाया जा सकता है कि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में था या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

SP बोले- नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

SP हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और सप्लाई पर रोक लगाई जा सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख