राजनीति

#धर्म

September 26, 2025

पांचवीं शारदीय नवरात्रि: मां स्कंदमाता का दिन आज, जानें कैसे मिलेगा संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

मां स्कंदमाता की हैं 4 भुजाएं

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Happy Navratri 2025

शिमला। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां भगवती पूरे 9 दिन के लिए धरती पर आती हैं। इस दौरान वे अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। आज पांचवीं नवरात्रि है। आज मां स्कंदमाता का दिन है। आज विधि-विधान के साथ मां स्कंदमाता की पूजा की जा रही है। आइए इनसे जुड़ी जानकारी आपको देते हैं।

मां स्कंदमाता की हैं 4 भुजाएं 

मान्यता है कि जिन लोगों के जीवन में संतान सुख नहीं है, उन्हें स्कंदमाता की अराधना करनी चाहिए। मां स्कंदमाता की 4 भुजाएं हैं। दाईं तरफ ऊपर वाली भुजा से में मां भगवान स्कंद को गोद में पकड़े हुए हैं। 

यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा में 365 साल बाद ये देवता साहिब होंगे शामिल, 200 KM की पैदल यात्रा करेंगे तय

पूजा से होगी मोक्ष की प्राप्ति 

नीचे वाली भुजा में कमल के फूल हैं। वहीं बाईं करफ ऊपर वाली भुज वरदमुद्रा में है। नीचे वाली भुजा में कमल के फूल हैं। इसी वजह से उन्हें पद्मासाना देवी के नाम से भी जानते हैं। माना गया है कि मां की पूजा से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मां को लगता है केले का भोग

नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को तरह-तरह का भोग लगाया जाता है। आज पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए। फिर इस प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बड़ी डील करने जा रहे थे दो यार, कार की सीट के नीचे छुपाई थी लाखों की चरस

मां पूरी करती हैं मनोकामनाएं

इस प्रसाद को ग्रहण करने से संतान और स्वास्थ्य की बाधाएं दूर होती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि मां स्कंदमाता की अराधना से भक्तों की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

भवसागर पार करना आसान

मां स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके उपासक अलौकिक तेज और कांतिमय हो जाते हैं। अगर मन को एकाग्र व पवित्र रखकर मां की पूजा की जाती है तो भक्तों के भवसागर पार करने में मुश्किल नहीं आती।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख