राजनीति

#धर्म

September 28, 2025

मां नयनादेवी ने पूरी की मुराद: एक बेटा मांगा था और शादी के 18 साल बाद 3 बेटे जन्मे

दंपति को पहले से है एक बेटी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shri Naina Devi Temple

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश देवभूमि कही जाती है। ऐसे में जब भी कोई संकट आता है, कोई मुराद पूरी नहीं हो रही, तो देवी-देवताओं के सामने शीश नवाया जाता है। भक्त अपनी कामना करते हैं और फिर वो पूरी भी हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ है हिमाचल के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में। यहां पर आए एक दंपति की मन्नत 18 साल बाद पूरी हुई है।

3 बेटों से भर गई झोली

मां से सच्चे दिल से मांगों तो मां झोली भर देती है। ऐसा ही कुछ हुआ पंजाब के एक दंपति के साथ। इन्होंने मां नयना देवी से बेटे की कामना की थी। 18 सालों बाद उनकी ये मुराद पूरी हो गई है लेकिन उन्हें सिर्फ 1 बेटे की नहीं बल्कि 3 बेटों की प्राप्ति हुई है।

 

यह भी पढ़ें : गांव में घर है- तो क्या हुआ ? पहले प्रयास में जज बन गई हिमाचल की सिमरन: बहुत बधाई

दंपति की कुलदेवी हैं मां

ये दंपति पंजाब के खन्ना का रहने वाला है। श्रद्धालु राजेश भांबरी बताते हैं कि मां नयनादेवी उनकी कुलदेवी है। उन्होंने मां नयनादेवी के दरबार में बेटे की मन्नत मांगी थी ताकि उनका परिवार पूरा हो सके। 

मां ने बरसाई है अपनी कृपा

भांबरी कहते हैं कि मां ने उनकी विनती सुन ली। मां ने उनकी मन्नत सिर्फ एक बेटे का साथ पूरी नहीं की बल्कि 3 बेटों के आशीर्वाद के साथ मां ने उनपर ये कृपा बरसाई। 18 साल बाद उन्हें 3 जुड़वां बेटों की प्राप्ति हुई।

 

यह भी पढ़ें : पूरे 16 साल बाद भगवान रघुनाथ के रथ का कपड़ा बदलेगा: जानें इस देवरथ की सभी खासियत

ब्रह्मा, विष्णु, महेश हैं नाम

राजेश आगे कहते हैं कि 3 बेटे मां की कृपा हैं। उन्होंने तो सिर्फ एक बेटा मांगा था लेकिन मां ने तीन दे दिए। इसी वजह से उन्होंने इनका नाम त्रिदेवों के नाम पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश रखा है।

ताकि पूरा हो जाए परिवार

बच्चों की मां प्रीति भांबरी बताती हैं कि उन्हें पहले से एक बेटी है। उन्होंने मन्नत मांगी थी कि एक बेटा हो जाए तो उनका परिवार पूरा हो जाएगा। मां ने 18 सालों बाद उनकी मन्नत पूरी की और उन्हें 3 बेटों की प्राप्ति हुई।

बेटों का मुंडन संस्कार

गौरतलब है कि नवरात्रि के पावन अवसर पर ये दंपति अपने तीनों बेटों का मुंडन संस्कार करवाने और माता का धन्यवाद करने के लिए विशेष रूप से यहां पहुंचा है। भांबरी परिवार ने माता नयनादेवी का धन्यवाद करते हुए बच्चों की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख