#धर्म
September 21, 2025
पहली शारदीय नवरात्रि: मां शैलपुत्री की विशेष पूजा होगी आज, जानें क्या है विधि
चंद्र दोष से मुक्ति दिलाती हैं मां
शेयर करें:

शिमला। आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। हिंदू समाज में नवरात्रि का विशेष महत्व है। आज से अगले 9 दिन तक मां दुर्गा के विभन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। आज मां शैलपुत्री का दिन है। आज विधिवत रूप से मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा विधिवत रूप से करनी होती है। मान्यता है कि अगर आप कुछ प्राप्त करना चाहते हैं तो शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा करें।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: छोटी उम्र के युवा कर रहे नशा तस्करी, 3 राज्यों के 20 से 27 साल के पांच आरोपी धरे
मां शैलपुत्री दिव्य और शांत मानी गई हैं। उनकी सवारी वृषभ यानी बैल की होती है। इसी के चलते उन्हें 'वृषारूढ़ा' के नाम से भी जानते हैं। मां के दाहिने हाथ में शिव भगवान का त्रिशूल है। मां बाएं हाथ में कमल से सुशोभित हैं।
अगर नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की सच्ची श्रद्धा से विधिवत पूजा की जाती है तो व्यक्ति को जीवन में स्थिरता और शक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को चंद्र दोष से भी मुक्ति मिलती है। शारदीय नवरात्रि के दिन मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक है। शारदीय नवरात्रि के दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है ?
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो मासूम बच्चों के ऊपर आ गिरी जर्जर मकान की दीवार, मलबे में दबने से एक की गई जा*न