#राशिफल

February 13, 2026

राशिफल : 14 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

14 फरवरी 2026 शनिवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 14 February 2026

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 14 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में संयम रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

 

वृषभ राशि। आज का दिन आपके लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। व्यापार में नई डील या प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: काले तिल का दान करें।

 

मिथुन राशि। आज मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशि। आज आपको परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में सावधानी जरूरी है, विशेषकर साझेदारी के मामलों में। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

 

सिंह राशि। आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।

 

कन्या राशि। आज आप अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। उपाय: शनिदेव के मंत्र का जाप करें।

राशिफल : 14 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख