#राशिफल

February 13, 2026

राशिफल : 14 फरवरी- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

14 फरवरी 2026 शनिवार के दिन का राशिफल

शेयर करें:

Horoscope 14 February 2026

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज फरवरी महीने की 14 तारीख है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

तुला राशि। आज आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। उपाय: काली उड़द का दान करें।

 

वृश्चिक राशि। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन जोखिम भरे निर्णय से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेगा। उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

 

धनु राशि। आज भाग्य आपका साथ देगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन का विचार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुखद समय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

मकर राशि। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। उपाय: शनि देव को काला कपड़ा अर्पित करें।

 

कुंभ राशि। आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

 

मीन राशि। आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उपाय: विष्णु भगवान का ध्यान करें।

राशिफल : 14 फरवरी- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख