#राशिफल
August 8, 2025
राशिफल : 09 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
आज का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 09 अगस्त, दिन आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनि देव जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी खास प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। घर के किसी सदस्य से पुरानी बातों पर विवाद संभव है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अचल संपत्ति से लाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन बाहर का खाना टालें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नया निवेश सोच-समझकर करें, किसी की सलाह से फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। आपके विचारों की सराहना होगी। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुजुर्गों का स्नेह मिलेगा।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। मन आज थोड़ा व्यग्र रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। काम से जुड़ी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पुनः गति पकड़ सकता है। फालतू विवादों से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। ध्यान केंद्रित कर कार्य करें, लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। पुराने झगड़ों को सुलझाने का अच्छा समय है। धन का आगमन होगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी महिला मित्र से सहयोग मिल सकता है। त्वचा संबंधी दिक्कत हो सकती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए अनुभव लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या स्थानांतरण के संकेत हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। सेहत में सुधार आएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता वाला रहेगा। आपके प्रयासों से कोई बड़ा काम सफल हो सकता है। पारिवारिक सहयोग से आत्मबल बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद अनुभव दे सकती है। करियर से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। व्यर्थ की चिंता छोड़ें। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
राशिफल : 09 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें