#राशिफल
August 8, 2025
राशिफल : 09 अगस्त- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
आज का राशिफल
शेयर करें:
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 09 अगस्त, दिन आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनि देव जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों के साथ रिश्ते नए सिरे से सुधर सकते हैं। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों के लिए समय सकारात्मक है। यात्रा करने से थकावट महसूस हो सकती है। योग और ध्यान से लाभ होगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी लेकिन बातों को लेकर संवेदनशील न हों। कामकाज में स्थिरता आएगी, कोई पुराना क्लाइंट संपर्क कर सकता है। धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार में किसी सदस्य को आपकी सलाह की आवश्यकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। मौसम से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं संभव हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। लंबे समय से चल रहा कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, किसी आयोजन में आमंत्रण मिल सकता है। मानसिक उलझनें थोड़ी कम होंगी। जीवनसाथी से कुछ विशेष बातचीत होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। संतान से खुशी मिलेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। घर के कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी रिश्तेदार से अनबन संभव है, संयम से काम लें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। धन की स्थिति स्थिर बनी रहेगी। नई योजनाओं पर काम करने का मन बनेगा। शाम को कुछ मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों का आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कोई पुरानी योजना लाभ दे सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दिन के अंत में थकान महसूस हो सकती है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दैनिक कार्यों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। निजी रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता ज़रूरी है। पैसों की लेन-देन से बचें। ऑफिस में सहकर्मी मददगार रहेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को व्यस्त रखें। योग और प्रार्थना से मन शांत रहेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन फायदेमंद रहेगा।
राशिफल : 09 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें