#राजनीति

May 13, 2024

सुरेश कश्यप से ज्यादा अमीर हैं विनोद सुल्तानपुरी, जानें दोनों की संपत्ति

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में अंतिम चरण में चुनाव पहली जून को होंगे। जिसके लिए दोनों ही बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। आज शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के विनोद सुल्तापुरी और भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने नामांकन दाखिल किए। दोनों ही नेता करोंड़ों के मालिक हैं। नामांकन के दौरान दोनों नेताओं ने अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दिया। लोकसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रहे कांग्रेस के उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवार से संपत्ति के मामले में काफी आगे हैं।

विनोद सुल्तानपुरी के पास 9 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी की चल व अचल संपति जहां 9 करोड़ से अधिक है। वहीं सुरेश कश्यप के पास चार करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपति है। विनोद सुल्तानपुरी लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। उनके पास दो गाड़ियां हैं, जिसमें एक 45 लाख की लग्जरी गाड़ी है। वहीं उनके पास एक बंदूक भी है। यह भी पढ़ें: मारकंडा का जलवा कायम: भारी भीड़ संग किया नामांकन, समझें समीकरण

लग्जरी गाड़ी का भी है शौक

बता दें कि 42 साल के विनोद सुल्तानपुरी के पास 35 लाख और पत्नी के पास 17.76 लाख की चल संपत्ति है। विनोद की चल संपत्ति में 14 लाख की कीमत के गहने, 35 हजार की बंदूक और दो गाड़ियां हैं। यह भी पढ़ें: शिमला सीट के लिए नामांकन आज: दोनों दलों के नेता भरेंगे राजधानी में दम वह 8.40 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं। विनोद सुल्तानपुरी पर 73.87 लाख की देनदारियां हैं। जिसमें 46.94 लाख का लोन भी शामिल है।

विनोद के पास है लॉ की डिग्री

विनोद सुल्तानपुर को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के नाम शिमला लोकसभा सीट से लगातार छह बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है। विनोद सुल्तानपुरी ने 2006 में पुणे लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की है। यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर का नामांकन आज : 5वीं जीत के लिए दिया 5 लाख पार का नारा

पांच साल में बढ़ गई सुरेश कश्यप की संपत्ति

वहीं अगर भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप की बात करें तो उनकी संपत्ति में पिछले पांच साल में इजाफा हुआ है। ताजा हलफनाम के अनुसार उनके पास 62.60 लाख की चल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 60.49 लाख की संपत्ति है। सुरेश कश्यप के पास दो चार पहिया वाहन के अलावा 100 ग्राम सोने के आभूषण हैं। वहीं उनके पास 18 हजार की नगदी है। यह भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर के पास कितना पैसा ? दो राइफल रखते हैं- गाड़ी एक भी नहीं

सुरेश कश्यप के पास 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति

इसके अलावा सुरेश कश्यप के नाम पर ढ़ाई करोड़ और पत्नी के नाम पर 52 लाख की अचल संपत्ति है। सुरेश कश्यप पर 51 लाख की देनदारियां भी हैं। 53 साल के सुरेश कश्यप ने हिमाचल विवि से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमफिल की है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख