राजनीति

#राजनीति

April 5, 2025

विक्रमादित्य ने किया ऐलान: बताया किस दिन रिज पर लगेगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

विक्रमादित्य का ऐलान, 23 जून को अनावरण

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

शिमला। राजा साहब के नाम से पूरे हिमाचल प्रदेश में मशहूर और राज्य के 6 बार सीएम रहे स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा आगामी 23 जून को शिमला के रिज मैदान पर स्थापित की जाएगी। आपको बता दें कि पिछले साल 28 फरवरी को विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता की प्रतिमा नहीं लगने से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से हिमाचल प्रदेश में सियासी भूकंप आ गया था।

वीरभद्र सिंह के नाम पर बनाया ट्रस्ट

बाद में पार्टी हाईकमान की दखलअंदाजी के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। 23 जून को ही वीरभद्र सिंह की जयंती है और इसी मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा।

 

यह भी पढ़ें : ड्यूटी कर घर लौट रहा था होमगार्ड जवान, कार चालक ने कुचला दिया

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर एक नया ट्रस्ट बनाया गया है और प्रतिमा को बनाने और उसे स्थापित करने का सारा खर्च यही ट्रस्ट उठाएगा।

ट्रस्ट में भाजपा और कांग्रेस के नेता जुड़ सकेंगे

ट्रस्ट के अध्यक्ष खुद विक्रमादित्य सिंह हैं। ट्रस्ट में चार अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। आने वाले समय में ट्रस्ट में और भी लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट दलगत राजनीति का हिस्सा नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार हुई मेहरबान: कैबिनेट से पहले ही भर्ती का ऐलान

 

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते थे। ट्रस्ट में भाजपा और कांग्रेस के अलावा सभी वर्गों के लोगों को जुड़ने का मौका मिलेगा। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि ट्रस्ट का काम हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में सेवाएं देने का होगा। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।

दौलत सिंह पार्क में लगेगी प्रतिमा

राज्य के पीडब्लूडी मंत्री और वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को इसका ऐलान किया। प्रतिमा का अनावरण 23 जून को शिमला के दौलत सिंह पार्क में हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के बगल में किया जाएगा।

सुक्खू का जताया आभार

विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि सीएम ने उन्हें हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि स्व. वीरभद्र सिंह से सभी लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। लेकिन वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ही सारा खर्च उठाएगी और सरकार से कोई मदद नहीं लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख