#राजनीति

April 5, 2025

विक्रमादित्य की नसीहत के बाद मंडी पहुंचीं कंगना, लिया बाबा भूतनाथ का आशीर्वाद

दिशा की बैठक कब होगी, अभी तक पता नहीं 

शेयर करें:

Vikramaditya-Singh kangana ranaut

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत शनिवार को वीकेंड पर मंडी पहुंच गईं। सांसद चुने जाने के 11 महीने बाद उनकी अध्यक्षता में दिशा कमेटी का गठन हुआ है। इसी को लेकर राज्य के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर 3 दिन पहले ही निशाना साधा था। हालांकि, दिशा कमेटी की बैठक कब होगी, इसका अभी तक पता नहीं चला है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रेत भरे टिप्पर में बैठे थे 4 लोग- खाई में गिरा, 11 साल का ईशान नहीं बच पाया

5 दिन के दौरे में हैं

मंडी पहुंचते ही कंगना ने बाबा भूतनाथ के मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। कंगना पांच दिन के दौरे पर आई हैं। उनका आज मझवाड़ और कोटली में दो जनसभाएं करने का भी कार्यक्रम है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग: सड़क से फिसली प्राइवेट बस, पत्थरों ने बचा ली 50 मुसाफिरों की जान

किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप

बाबा भूतनाथ मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से पूजा करवाई। जलाभिषेक के दौरान कंगना ने महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप किया। उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं से भी बात की। उन्होंने मंदिर के आसपास के दुकानदारों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार हुई मेहरबान: कैबिनेट से पहले ही भर्ती का ऐलान

संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी

कंगना अपने मंडी दौरे के दौरान संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगी और लोगों से भी मिलेंगी। सांसद चुने जाने के बाद कंगना का यह तीसरा मंडी दौरा है। इससे पहले वे अपना रेस्त्रां खोलने के लिए मंडी आई थीं। इसी बात को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने उन पर तंज कसते हुए कहा था कि मैडम के पास अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं दूर करने का भी समय नहीं है। उन्होंने कंगना रनौत को बतौर सांसद अपनी जिम्मेदारियां निभाने की नसीहत दी थी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख