राजनीति

#राजनीति

June 21, 2025

CM सुक्खू की करीबी विद्या नेगी को महिला आयोग की कमान- जानें पंचायत प्रधान से यहां तक की यात्रा

कांग्रेस की जमीनी नेता को मिली तीन साल की अहम भूमिका

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

vidya negi

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मनाली विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता और महिला कांग्रेस नेत्री विद्या नेगी को राज्य सरकार ने हिमाचल राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए इस फैसले की आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही मनाली की शनाग पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव और पूरे क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया है।

तीन वर्षों की मिलेगी कमान

विद्या नेगी को तीन साल की अवधि के लिए आयोग की चेयरपर्सन बनाया गया है। उन्होंने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज बनने की जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : PGI डॉक्टर दंपती ने पहले गोद ली मासूम- फिर बेरहमी से पी*टा, वीडियो वायरल

युवा प्रधान भी रह चुकी

विद्या नेगी का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं को आ रही समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए जल्द एक राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी वह अपने स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को उठाती रही हैं और उन्हें समाधान तक पहुंचाया है। बता दें कि वे अपनी पंचायत की युवा प्रधान भी रह चुकी है। और पिछले 30 सालों से कांग्रेस से जुड़ी है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नदी-नालों का बढ़ेगा जलस्तर; जानें कब दस्तक देगा मानसून

एक जमीनी महिला नेत्री को मिला मान

विद्या नेगी कांग्रेस पार्टी की उन नेताओं में गिनी जाती हैं, जो ज़मीनी मुद्दों से जुड़ी रही हैं और समाज के भीतर से आवाज़ उठाती रही हैं। उनकी नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रदेश में चर्चा में हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख