#राजनीति

May 26, 2025

हिमाचल के बागवानों के लिए खुशखबरी: PM मोदी ने दिलाया CM सुक्खू को विश्वास

करोड़ों का सेब तुर्की से मंगाता है भारत 

शेयर करें:

cm sukhu narendra modi

शिमला | दिल्ली से हिमाचल लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में की गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया गया है कि अगले सीजन से तुर्की का सब हिमाचल के बागवानों को परेशान नहीं करेगा। 


गौर रहे कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाने से पहले ही यह बात कही थी कि वह प्रधानमंत्री से मुलाकात कर तुर्की के साथ भारत के सेवायत पर रोक लगाने की बात उठाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस बयान से मालूम पड़ता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष सेब आयात पर रोक लगाने की डिमांड की, जिसे लेकर प्रधानमंत्री ने उन्हें एक्शन लेने का भरोसा दिलाया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोहल्ले में हल्ला मचा रहा था शराबी, शांत करवाने पहुंचे ASI को पत्नी ने डंडे से पीटा

 

करोड़ों का सेब तुर्की से मंगाता है भारत 


आपको बता दें कि भारत हर साल तुर्की से 1 लाख मैट्रिक टन से अधिक सेब आयात करता है। जिसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर के साथ-साथ उत्तराखंड के भी सेब बागवानों पर पड़ता है। ऐसे में जब भारत पाक संघर्ष के दौरान तुरकिया ने पाकिस्तान को ड्रोन देकर उसकी मदद की तब से ही यह मामला गरमाया हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें : नहीं टूटेगी संजौली मस्जिद, सेशन कोर्ट ने लगाई रोक- अब 29 को होगी अलगी सुनवाई

 

केंद्रीय मंत्री ने भी उठाया था विषय 


हिमाचल में इस विषय को लेकर कई बागवान संघ आगे आए हैं और कांग्रेस के भी कई नेताओं ने इस पर रोक लगाने की मांग की है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस विषय को उठाया था।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख