#राजनीति

June 2, 2025

हिमाचल पहुंची सोनिया गांधी, पर नहीं करेंगी सीएम सुक्खू से मुलाकात; जानें क्या हैं कारण

चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से हिमाचल पहुंची सोनिया गांधी

शेयर करें:

Sonia gandhi shimla

शिमला। राजनीति से थोड़ी दूरी बनाते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी आज सोमवार शाम शिमला के नज़दीक छराबड़ा पहुंच गईं। वे यहां अगले चार से पांच दिन अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ विश्राम करेंगी। प्रियंका गांधी पहले से ही पिछले एक हफ्ते से छराबड़ा स्थित अपने निजी आवास में मौजूद हैं।

निजी यात्रा, नहीं होगी किसी राजनीतिक मुलाकात

सूत्रों के अनुसार यह दौरा पूरी तरह निजी है और सोनिया व प्रियंका गांधी की किसी भी कांग्रेस नेता से मुलाकात की योजना नहीं है। इस दौरान वे सिर्फ पारिवारिक समय बिताना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने हिमाचल दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित किसी भी अन्य नेता से नहीं मिलेंगी। 

 

यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामला, CM बोले-नेता विपक्ष को 'राजनीतिक फोबिया'; जयराम ने सुक्खू से मांगा इस्तीफा

पुलिस सतर्कए सुरक्षा बढ़ाई गई

गांधी परिवार की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने छराबड़ा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और विशेष सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चार बच्चों की मां लापता, एक हफ्ते से घर लौटने का इंतजार कर रहे परिजन- थाने पहुंचा परेशान पति

हेलिकॉप्टर और सड़क मार्ग से तय किया सफर

सोनिया गांधी ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर हेलिकॉप्टर से तय कियाए जिसके बाद वे सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं। प्रियंका गांधी का घर छराबड़ा में कल्याणी हेलिपैड के पास स्थित हैए जो पारंपरिक पहाड़ी शैली में बना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 100 पद- एक क्लिक में यहां जानिए पूरी डिटेल

गांधी परिवार की पसंदीदा जगह

शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित छराबड़ा गांधी परिवार की प्रिय जगहों में से एक है। प्रियंका गांधी साल में कई बार यहां आती रहती हैं। सोनिया गांधीए राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी इस शांत पहाड़ी इलाके में अक्सर समय बिताते देखे गए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख