राजनीति

#राजनीति

April 26, 2024

BJP नेता के बेटे ने ज्वाइन की कांग्रेस: निर्दलीय चुनाव लड़ पाए थे 16 हजार वोट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Roop singh son abhishek thakur vikramaditya singh bjp congress mandi
मंडी। हिमाचल प्रदेश की सियासत काफी गरमाई हुई है। प्रदेश के कई नेता अपनी पार्टी का दामन छोड़ दूसरी पार्टी के नेताओं का समर्थन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व मंत्री एवं बीजेपी नेता रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है।

बीजेपी नेता के बेटे ने किया कांग्रेस का समर्थन

अभिषेक ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को समर्थन करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने समर्थकों को भी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में प्रचार और मतदान करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें : जासूस बने सुधीर शर्मा: सुक्खू सरकार के पहरे की खोल दी पोल- देखें

विक्रमादित्य सिंह के लिए करेंगे प्रचार

अभिषेक ठाकुर ने कहा कि वह पिछले 30 साल से सुंदरनगर हलके की जनता की सेवा कर रहे हैं। अब वह बिना किसी दवाब के अपनी मर्जी से लोकसभा चुनाव में विक्रमादित्य सिंह का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह विक्रमादित्य सिंह को जीताने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। यह भी पढ़ें : मुकेश बोले: मैं नहीं लड़ रहा चुनाव, आस्था को गगरेट से भी था ऑफर- किया इंकार

लड़ चुके हैं निर्दलीय चुनाव

अभिषेक ठाकुर ने साल 2002 में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें 16 हजार वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें: निर्दलीय विधायकों का दांव पड़ा उल्टा: चली जाएगी तीनों की विधायकी!

6 बार विधायक रह चुके हैं पिता

अभिषेक ठाकुर के पिता रूप सिंह ठाकुर छह बार विधायक रहे हैं। साल 1977 में रूप सिंह ने सुंदरनगर हलके से अपना पहला चुनाव लड़ा था। वह प्रो. प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार की सरकार के समय स्वास्थ्य, वन व कई अन्य विभागों में मंत्री रह चुके हैं। यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य ने दिया जयराम को ओपन डिबेट का चैलेंज, क्या स्वीकार करेंगे पूर्व सीएम ? साल 2012 में पार्टी ने चुनाव में टिकट राकेश जम्वाल को दे दिया था। जिसके चलते रूप सिंह ठाकुर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जीत कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर के हाथ लगी थी। फिर साल 2017 में रूप सिंह ने दोबारा बीजेपी का हाथ थाम लिया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख