#राजनीति

April 30, 2026

सुबह-सवेरे हिमाचल पहुंचे राहुल गांधी : 3 राज्य के नेताओं से करेंगे मुलाकात, जानें क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी के हिमाचल आने से सियासी हलचल तेज

शेयर करें:

Rahul Gandhi Visits Kangra district president training camp himachal congress

कांगड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पहुंच गए हैं। यहां वे पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लगभग 80 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को विशेष प्रशिक्षण देंगे।

सुबह-सवेरे हिमाचल पहुंचे राहुल गांधी

यह कार्यक्रम कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर फोकस रहेगा। राहुल गांधी आज सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर कांगड़ा पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- लाहौल नहीं जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू : अटल टनल का दौरा भी हुआ रद्द, जानें क्या रही वजह

3 राज्य के नेताओं से करेंगे मुलाकात

आज वे गुप्त गंगा में चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस सत्र में वे संगठन विस्तार, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, मतदाताओं से सीधा संवाद और विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने जैसे अहम विषयों पर जिला अध्यक्षों को मार्गदर्शन देंगे।

सब्जी मंडी में छुट्टी घोषित

दौरे के मद्देनजर कांगड़ा की सब्जी मंडी में आज अवकाश घोषित किया गया है- ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके। सुरक्षा के लिहाज से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को SPG कमांडो ने कांगड़ा एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक दो बार रूट की जांच और पेट्रोलिंग की।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नहीं पहुंची HRTC की e-बसें, निगम ने कंपनी को ठोका 8 करोड़ का जुर्माना

जानें क्या है पूरा मामला

CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी नेताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं और इसी क्रम में उनका यह दौरा हो रहा है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहेगा और इसमें आम जनसंपर्क शामिल नहीं है।

CM सुक्खू भी कांगड़ा में

राहुल गांधी के दौरे को लेकर CM सुक्खू पिछले तीन दिनों से कांगड़ा में डटे हुए हैं और तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, कैबिनेट मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता भी कांगड़ा पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें-हिमाचल पुलिस ने पकड़ी पूजा : घर से ढेर सारा चिट्टा बरामद, दोस्तों के साथ मिलकर चला रही थी धंधा

कई मुद्दों पर चर्चा

प्रशिक्षण सत्र के बाद राहुल गांधी हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। जिला अध्यक्षों के साथ लंच करने के बाद उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख