#राजनीति

July 3, 2025

मंडी में आफत - कंगना गायब: मीडिया ने किया सवाल... पर जयराम चुप, जनता मांगे इस्तीफ़ा!

2024 की तरह इस बार भी आपदा के समय नहीं पहुंची कंगना रनौत

शेयर करें:

Kangana ranaut

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में बारिश और भूस्खलन ने इस बार भी भीषण तबाही मचाई है। मंडी जिला में बादल फटने, भू.स्खलन से जनजीवन पूरी तरह अस्त.व्यस्त हो चुका है। अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और 25 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि मंडी की बेटी और सांसद कंगना रनौत अब तक अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच नहीं पहुंची है। जिसको लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

कंगना की अनुपस्थिति पर उठने लगे सवाल

बता दें कि प्रदेश सरकार और प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनकी पीड़ा साझा की। मगर इस पूरे घटनाक्रम के बीच मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की अनुपस्थिति पर सवाल उठने लगे हैं और मंडी की जनता में भी खासा रोष है।

 

यह भी पढ़ें : बिजली महादेव की देववाणी को दरकिनार कर रोपवे का काम शुरू- लोगों का गुस्सा फूटा, जमकर हो रहा विरोध

सोशल मीडिया पर जताई संवेदना

भारी तबाही और जानमाल के नुकसान के बावजूद कंगना रनौत अब तक न तो प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पाई हैं, न ही राहत कार्यों में उनकी कोई प्रत्यक्ष भागीदारी सामने आई है। उन्होंने एकमात्र सोशल मीडिया पोस्ट में मंडी में आई आपदा पर दुख जताते हुए लोगों की पीड़ा के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 2024 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान भी सांसद कंगना आपदा गायब थी।

कंगना की पोस्ट से जनता में रोष

कंगना रनौत की एक अन्य पोस्ट ने दर्द से कराह रही मंडी की जनता के गुस्से और भी भड़का दिया है। जिसमें कंगना ने लिखा था कि पिछली बार मंडी आने पर उनकी कार पर पत्थर गिर गए थे जिससे वह डर गई थीं और अब मंडी नहीं आ सकतीं। साथ ही उन्होंने ट्विटर पर यह भी लिखा  "कीबोर्ड वॉरियर बनिए। हा-हा। जय हिंद।"  इस बयान ने जैसे लोगों की भावनाओं पर नमक छिड़कने का काम किया।

 

डरपोक सांसद नहीं चाहिए

कंगना रनौत की इस पोस्ट पर  स्थानीय लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमने उन्हें अपने इलाके की आवाज़ बनाकर संसद भेजा था, लेकिन जब हमारा इलाका संकट में है तो वह सिर्फ ट्वीट करके इतिश्री कर रही हैं। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें ऐसी सांसद नहीं चाहिए जो जनता की मुश्किलों में साथ खड़ी न हो, बल्कि डरकर भाग जाए।

मंडी की जनता ने मांगा कंगना का इस्तीफा

मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने तो अब यहां तक कह दिया है कि हमे ऐसी सांसद नहीं चाहिए, जो हमारे सुखदुख में भी साथ खड़ी ना हो। मंडी की जनता ने भाजपा सांसद कंगना रनौत से इस्तीफे तक की मांग कर डाली है। जनता का कहना है कि जो अपनी जनता के सुख दुख में ना पहुंचे उसके पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कंगना रनौत को तुरंत प्रभाव से अपने पद से इतीफा दे देना चाहिए।

 

जयराम बोले-जिनको चिंता नहीं, उनके बारे में नहीं कह सकता

मंडी जिला में आई भयंकर आपदा के बीच पीड़ितों से दूरी बनाने वाली कंगना रनौत कांग्रेस के साथ साथ अपने ही भाजपा नेताओं के भी निशाने पर आ गई है। बीजेपी के सीनियर नेता जयराम ठाकुर से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि  ने आगे कहा मुझे मालूम नहीं वह क्यों नहीं आई और कहां है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी के लोगों के साथ जीने.मरने के लिए हम यहां हैं, जिनको इसकी चिंता नहीं हैए उनके बारे में मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता।

 

 

सवाल बहुत हैं, जवाब कोई नहीं

इस आपदा ने जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश में सरकार, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तत्परता को परखा, वहीं दूसरी ओर यह भी उजागर किया कि सोशल मीडिया पर सक्रियता से किसी सांसद की ज़मीनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं होतीं। लोगों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या सांसद कंगना रनौत आने वाले दिनों में अपने क्षेत्र की सुध लेंगी, या फिर ये दूरी बनी रहेगी?

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख