#राजनीति

October 13, 2025

प्रियंका गांधी बोली: वीरभद्र के दिखाए रास्ते पर चल रहे सीएम सुक्खू, बीजेपी कर रही गलत राजनीति

प्रियंका गांधी ने वीरभद्र महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की

शेयर करें:

priyanka gandhi shimla

शिमला। आधुनिक हिमाचल के निर्माता और हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर हो गया है। बतौर मुख्यातिथि पहुंची कांग्रेस संसदीय दल अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूरा रिज मैदान राजा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा। अनावरण समारोह में सोनिया गांधी के अलावा प्रियंका गांधी सहित हिमाचल और दिल्ली से आए कई नेता मौजूद रहे। अनावरण समारोह के बाद प्रियंका गांधी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। 

 

वीरभद्र की प्रतिमा अनावरण में बतौर मुख्यातिथि पहुंची कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना संबोधन नहीं किया। सोनिया गांधी ने छह से सात सालों से किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी, लेकिन इस सब के बावजूद उन्हांेने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने को मंजूरी दी और वह कार्यक्रम में भी पहुंची। 

 

यह भी पढ़ें : आखिरकार हो गया 'राजा साहब' की मूर्ति का अनावरण, CM सुक्खू ने मंत्री विक्रमादित्य को लगाया गले

प्रियंका गांधी ने की सीएम सुक्खू की तारीफ

मंच से जहां प्रियंका गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तारीफ की। वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भले ही उनके बीच नहीं हैं। लेकिन उनका व्यक्त्वि और जनता से जुड़ाव आज भी जिंदा है। उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह हमेशा सरल और मिलनसार बने रहे। 

वीरभद्र ने राजशाही का नहीं होने दिया कभी एहसास

प्रियंका ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने लोगों को कभी यह एहसास नहीं होने दिया कि वे राजा हैं, बल्कि वे हमेशा जनता के अपने नेता की तरह पेश आए। प्रियंका गांधी ने कहा कि यही कांग्रेस की असली पहचान है, और सीएम सुक्खू उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। जैसे वीरभद्र सिंह जनता के बीच रहकर काम करते थे, वैसे ही सुक्खू भी जमीन से जुड़े नेता हैं जो सादगी और ईमानदारी से प्रदेश चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रतिमा अनावरण में पहुंचने लगे VIP, मंत्री विक्रमादित्य सिंह की पत्नी अमरीन कौर भी मौजूद

प्रियंका ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में आपदा के दौरान राज्य सरकार को केंद्र से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कई बार सहायता की मांग की, लेकिन केंद्र ने अनदेखी की। प्रियंका ने कहा कि आज देश को ऐसे जनसेवक नेताओं की जरूरत है जो प्रचार और दिखावे से ऊपर उठकर वास्तव में जनता और देश के विकास के लिए काम करें। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की राजनीति चुनाव के लिए होती है। ये गलत ढंग की राजनीति है। उन्होंने महात्मा गांधी और वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की।

यह भी पढ़ें: हिमाचल DSP की 'गुंडागर्दी'- गरीब की जमीन पर चलाई JCB, थाने में केस दर्ज

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की यही विचारधारा देश की आत्मा है और आज इसी की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी निडर होकर सच्चाई बोलते हैं, तो वे इसी सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज भारत को ऐसी राजनीति की जरूरत है जो प्रचार या दिखावे से ऊपर उठकर राष्ट्र के विकास और जनता की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से काम करे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख