राजनीति

#राजनीति

May 20, 2025

नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर प्रतिभा सिंह ने दिया बड़ा बयान, गुटबाजी पर भी दी प्रतिक्रिया; जानें क्या बोलीं

कहा- मुझे पद की लालसा नहीं, हाईकमान के फैसले का करेंगे सम्मान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pratibha singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की चर्चाओं के बीच आज प्रतिभा सिंह ने बड़ा बयान दिया है। एक तरफ उन्होंने पार्टी मंे किसी भी पद की लालसा से इंकार किया है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भी माना है कि हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी अपने चरम पर है। प्रतिभा सिंह ने अपने बयान में जहां पार्टी संगठन को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता जताई, वहीं अप्रत्यक्ष रूप से सरकार और संगठन के बीच बढ़ती दूरी पर भी चिंता व्यक्त की।

अपने कार्यकाल पर क्या बोली प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने का प्रयास किया है और भविष्य में भी इसी दिशा में काम करती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को एकजुट रखना, कार्यकर्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करना और पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नहीं मिलेगी बिजली बिल पर सब्सिडी- जानिए क्या है पूरा मामला

वीरभद्र की विरासत से हो रहा भटकाव

प्रतिभा सिंह ने अपने दिवंगत पति और छह बार के मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में न गुटबाज़ी को बढ़ावा दिया, और ना क्षेत्रवाद को। उन्होंने कहा कि आज हमें लगता है कि कहीं न कहीं हम उनकी उस नीति और दृष्टिकोण से भटक रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल

मतभेदों की तरफ किया इशारा

प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि पार्टी संगठन में किसी भी तरह की गुटबाजी या क्षेत्रवाद को स्थान नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा सरकार कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से बनी है और अब वक्त है कि संगठन को एक नई ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगे ले जाया जाए। उनका यह बयान साफ तौर पर उन मतभेदों की ओर इशारा करता है जो वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और पार्टी संगठन के बीच गहराते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर के आंगन में एक साथ सजी दादा- 2 पोतों की अ*र्थियां, 3 चि*ताओं को देख दहला क्षेत्र

कहा पद की लालसा नहीं

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिभा सिंह ने अपने तीन साल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा मैंने हमेशा पार्टी की सेवा को प्राथमिकता दी है, न कि किसी पद की लालसा को। जो भी जिम्मेदारी हाई कमान ने दी है, उसे मैंने पूरी गंभीरता से निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की इस दिन होगी लिखित परीक्षा, जारी हुआ शेड्यूल

 

प्रतिभा सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। उनका संदेश स्पष्ट है कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकताए पारदर्शिता और अनुशासन ही सबसे बड़ा मंत्र है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख