राजनीति

#राजनीति

September 4, 2025

सांसद अनुराग ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

हमीरपुर के कई गांवों में पीड़ितों से की मुलाकात

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

MP Anurag Thakur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश इन दिनों भीषण प्राकृतिक आपदा के दर्द से गुजर रहा है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने प्रदेश के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। जिसके चलते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर और सुजानपुर में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द को सुना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

देवभूमि को दिए गहरे घाव

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देवभूमि हिमाचल को गहरे घाव दिए हैं। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रदेश में बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 32 शिक्षकों को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार, तीन श्रेणियों में हुआ चयन

 

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद बताया कि स्थिति बेहद चिंताजनक है और ऐसे समय पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए, लेकिन कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने का काम कर रही है।

राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रावधान खत्म

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को गुमराह करने और झूठे दावे करने में लगी है। साथ ही कांग्रेस द्वारा हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग को उन्होंने ‘घड़ियाली आंसू’ करार दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2013 में जब केंद्र में कांग्रेस की यूपीए-2 सरकार थी, तब उसी ने राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का प्रावधान खत्म कर दिया था, और आज वही पार्टी दिखावा कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह बोले: भरमौर में एयरलिफ्ट कर भेजी जाएगी मशीनरी, जल्द बहाल होंगी सड़कें

अधिकारियों को दिए निर्देश

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता समय पर उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वह पूरी मजबूती से अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख