#उपलब्धि
September 4, 2025
हिमाचल के 32 शिक्षकों को मिलेगा राज्यस्तरीय पुरस्कार, तीन श्रेणियों में हुआ चयन
कॉलेज स्तर पर पहली बार सम्मान
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर कादीन विशेष होगा क्योंकि प्रदेश सरकार ने 26 से सम्मानित करने का ऐलान किया है। सरकार ने इन शिक्षकों का चयन सामान्य, विशेष और जनजातीय क्षेत्रों की तीन श्रेणियों में किया है। चयन प्रक्रिया में शिक्षकों की प्रस्तुतियों और साक्षात्कार को आधार बनाया गया।
बतौर रिपोर्टर्स, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री इन पुरस्कारों को शिमला स्थित राजभवन के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह बोले: भरमौर में एयरलिफ्ट कर भेजी जाएगी मशीनरी, जल्द बहाल होंगी सड़कें
नियमित क्षेत्रों से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों में अजय सिंह (गढ़जमुला, कांगड़ा), अनीता चौधरी (सेराथाना, कांगड़ा), देवेंद्र सिंह चौहान (पीएमश्री स्कूल, रोहड़ू), सीमा देवी (संधू, शिमला), उमेश कुमार (मोरला, मंडी) और गुरुदास राम (झुंगी, मंडी) शामिल हैं।
गिरधारी लाल (तिंदी, लाहौल-स्पीति), योग राज (निगुलसारी, किन्नौर), जीवन बाला (पीएमश्री स्कूल, मैहला, चंबा) और विवेक भारद्वाज (मनाल दोची, सिरमौर) को इस श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा।
विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों में डॉ. मंजुला शर्मा (शिमला), दीपिका जंडईक (शमरोर, सोलन), कुलदीप नेगी (प्राचार्य, डाइट, किन्नौर), कैलाश शर्मा (समलोटी, कांगड़ा), शिशुपाल (सराहां, सिरमौर) और माया राम (सराहां, सिरमौर) का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: गरीब पिता की बेबसी, 23 दिन बाद बेटी की शादी; भूस्खलन ने उजाड़ दिया आशियाना
इसके अतिरिक्त गीतिका नेगी (शिमला), सुरेंद्र शर्मा (चंबा), मीना देवी (हलोग, शिमला), बराज कुमार (डुमैहर, सोलन), परमजीत सिंह (भटेड़, बिलासपुर), जीवन सिंह (हिमगिरी, चंबा) और सृष्टि शर्मा (प्रेमनगर, सिरमौर) को भी यह पुरस्कार मिलेगा।
इस वर्ष पहली बार कॉलेज स्तर के शिक्षकों को भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। हमीरपुर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद कुमार पटियाल को प्रिंसिपल श्रेणी में चुना गया है। प्रोफेसर श्रेणी में डॉ. अरुण कुमार (बिलासपुर कॉलेज), डॉ. जगदीश चंद (नाहन कॉलेज), डॉ. कीर्ति सिंघा (संजौली कॉलेज), डॉ. नरेश कुमार शर्मा (धर्मशाला कॉलेज) और डॉ. विकास नाथन (ठियोग कॉलेज) को सम्मानित किया जाएगा।