राजनीति

#राजनीति

September 1, 2025

कैग रिपोर्ट पर बोले सांसद अनुराग ठाकुर, यह सुक्खू सरकार के निकम्मे पन का प्रमाण

रिपोर्ट को बताया सुक्खू सरकार की नाकामी का सबूत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CAG Report 2023-24

हमीरपुर। भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पेश हुई वर्ष 2023-24 की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने इस रिपोर्ट को कांग्रेस सरकार की पूरी नाकामी और आर्थिक कुप्रबंधन का दस्तावेज करार दिया।

प्रदेश सरकार लापरवाह और गैर-जिम्मेदार

जानकारी के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार अपने गठन के दिन से ही गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों पर चल रही है, जिसके कारण हिमाचल की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी के कारण आज प्रदेश कर्ज के बोझ और वित्तीय संकट के गर्त में खड़ा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे पति और बेटे की आंखों के सामने मलबे में दबी महिला, चीख-पुकार से दहला पूरा इलाका

 

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि कैग रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल में विकास योजनाओं के लिए जारी धन का सही तरीके से उपयोग नहीं हुआ। स्थिति यह रही कि सरकार 1,024 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च ही नहीं कर पाई और यह पैसा वापस केंद्र को लौटाना पड़ा। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास के साथ खिलवाड़ बताया।

रिपोर्ट में दर्ज तथ्य बेहद चौंकाने वाले

सांसद अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि, रिपोर्ट में दर्ज तथ्य बेहद चौंकाने वाले हैं। 40 परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया गया, लेकिन सरकार एक रुपये तक खर्च नहीं कर सकी। यह सीधा-सीधा कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन और कुप्रबंधन का प्रमाण है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रोहतांग दर्रे में सड़क से फिसला ट्रक खाई में गिरा, 28 वर्षीय चालक की गई जा*न

 

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों से परेशान है और समय रहते सरकार को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। अन्यथा, आर्थिक हालात और भी बदतर हो जाएंगे और इसकी सीधी कीमत जनता को चुकानी पड़ेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख