#राजनीति

December 26, 2025

MP अनुराग बोले : विदेश जाकर भारत को कोसते हैं राहुल गांधी, पूर्व CM शांता से भी की राजनीतिक चर्चा

देश के खिलाफ बयान देना गैर-जिम्मेदाराना

शेयर करें:

Anurag Thakur

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश दौरे पर पहुंचे हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का एजेंडा हमेशा भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नीचा दिखाने का रहा है।

देश के खिलाफ बयान देना गैर-जिम्मेदाराना

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि देश के भीतर मुद्दों पर बोलने से बचने वाले राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र और संस्थानों पर सवाल खड़े करते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर एक मजबूत और उभरती हुई शक्ति के रूप में पहचान बना चुका है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के साथ डॉक्टरों की बैठक खत्म, हड़ताल पर फैसला बाकी- IGMC में मरीज बिना इलाज लौटे

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, रणनीतिक और कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे में विपक्ष के नेता का विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयान देना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे भारत की साख को नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी झलकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भी मिले

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशवासियों को यह समझना चाहिए कि कौन भारत के सम्मान के साथ खड़ा है और कौन राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की छवि धूमिल कर रहा है। इससे पहले अनुराग सिंह ठाकुर कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से शिष्टाचार भेंट की।

 

यह भी पढ़ें : PM मोदी तक पहुंचा IGMC डॉक्टर मामला- आज CM के फैसले पर टिकी निगाहें, हड़ताल की चेतावनी

 

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अनुराग ठाकुर ने शांता कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन को भाजपा के लिए अमूल्य बताया।

अनुराग ने सुक्खू सरकार पर भी साधा निशाना

शांता कुमार से मुलाकात के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा हिमाचल में पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करेगी।

 

यह भी पढ़ें : IGMC मामला: डॉ. राघव की मां बोलीं– बिना जांच बेटे को बताया गया गुंडा, कई नेताओं को भी घेरा

 

अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनेगी और प्रदेश के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख