#राजनीति

December 5, 2025

CM सुक्खू से नाराज ये मंत्री! बेटे ने भी किया था पोस्ट- अब स्टोरी में आया नया ट्विस्ट

सोशल मीडिया पर छिड़ी थी सियासी बहस

शेयर करें:

OBC Commission

शिमला। हाल ही में सुक्खू सरकार में कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट वायरल करते हुए लिखा था कि, "मित्रों और मित्रों द्वारा जो अधिकारी नियुक्त कर रखे गए हैं, उनकी वास्तविक भूमिका और मंशा बहुत जल्द उजागर की जाएगी…" जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, OBC कमीशन चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए सीएम सुक्खू और मंत्री चंद्र कुमार की पसंद अलग-अलग हैं, जिसके चलते उनमें मनमुटाव चल रहे हैं।

नीरज भारती की फेसबुक पोस्ट से बढ़ी थी हलचल

मगर अब खुद कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। क्योंकि मंत्री चंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति उनके अपने प्रस्ताव पर हुई है, इसलिए असंतोष जैसी कोई बात है ही नहीं। चंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने OBC कमीशन चेयरमैन पद के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को तीन नाम दिए थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चल रहा था नशे का खेल : 19 साल की लड़की समेत पांच अरेस्ट, ढेर सारा चिट्टा-चरस बरामद

जिनमें एक प्रभात चंद चौधरी दूसरा एक सेवानिवृत्त जज और तीसरा एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी मुख्यमंत्री ने इन विकल्पों में से प्रभात चंद का चयन किया और उसके बाद मंत्री ने स्वयं जाकर इस नियुक्ति के लिए सीएम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रभात चंद का अनुभव और उनकी समझ इस पद के लिए उपयुक्त है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी थी सियासी बहस

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस नियुक्ति को “सुक्खू कैंप” से जोड़ते हुए दावा किया कि इससे कृषि मंत्री के बेटे व पूर्व विधायक नीरज भारती के राजनीतिक भविष्य पर असर पड़ सकता है। यहाँ तक कि कुछ पोस्ट में यह तक कहा गया कि भारती शायद नाराज़ होकर कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

लेकिन इन दावों को भी मंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया। नीरज भारती ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सीएम सुक्खू का आभार जताया और प्रभात चंद की नियुक्ति का स्वागत किया, जिससे सारी अटकलें कमजोर पड़ गईं।

ज्वाली में बढ़ती राजनीतिक हलचल

प्रभात चंद चौधरी ज्वाली क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और HAS अधिकारी रह चुके हैं। राजनीति में सक्रिय होने के बाद से ही उन्हें संभावित टिकट दावेदार माना जा रहा है। ज्वाली से वर्तमान विधायक चंद्र कुमार हैं, जबकि उनके बेटे नीरज भारती यहां से दो बार चुनाव जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का एक और बड़ा फैसला- अब प्राइवेट स्कूल में भी फेल होंगे 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट

हालांकि, उम्र अधिक होने की वजह से माना जा रहा है कि अगला विधानसभा चुनाव नीरज भारती लड़ेंगे, लेकिन प्रभात चंद की बढ़ती पकड़ को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत

OBC कमीशन में प्रभात चंद की ताजपोशी के बाद सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएँ उठीं- कुछ ने इसे सीएम द्वारा नीरज भारती को कमजोर करने की चाल बताया। लेकिन कृषि मंत्री ने साफ कहा कि यह सब अफवाहें हैं, वास्तविकता से दूर। मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत किया गया है और इसमें किसी तरह की खींचतान या गुटबाजी का सवाल ही नहीं उठता।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख