#राजनीति

February 28, 2025

हिमाचल: मंडी संसद ने मांगी माफ़ी, बोलीं- बड़े दयालु हैं जावेद जी

अगली फिल्म के लिए गाने लिखेंगे जावेद

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से BJP सांसद कंगना रनोत ने मानहानि के मामले में मुंबई की बांद्रा कोर्ट में एक घंटे की बहस के बाद आखिर मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर से माफी मांग ली। इंस्टाग्राम पर शेयर की एक स्टोरी में कंगना ने कहा कि मामला सुलझ गया है। जावेद जी बहुत अच्छे हैं और उन्होंने मेरी बतौर डायरेक्टर अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी हां कर दी है।

2020 में दर्ज हुआ था मामला

जावेद ने एक्ट्रेस के खिलाफ 2020 में मानहानि का केस किया था। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जावेद ने फिल्म कृष 3 के दौरान उनसे राकेश रोशन और उनके परिवार से समझौता करने की बात कही थी।' अब कंगना ने कोर्ट में दाखिल अपने बयान में कहा, 'मेरी वजह से उन्हें (जावेद) जो असुविधा हुई, उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।'

 

यह भी पढ़ें : 54वीं नेशनल सीनियर जेंट्स हैंडबॉल की मेजबानी हिमाचल प्रदेश को

अब ऐसा बयान कभी नहीं दूंगी

कंगना ने कहा- वह आगे ऐसा बयान नहीं देंगी। रनोत ने कहा, 'उस समय बयान एक गलतफहमी के कारण दिया था। इसे मैं वापस लेती हूं।'  कंगना रनोत ने 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट, करण जौहर और जावेद अख्तर को सुसाइड गैंग कहा था।

 

यह भी पढ़ें : अब आफत बनी बारिश: मनाली में हिडिंबा मंदिर पर टूटा कहर, सैंकड़ों गांव अंधेरे में

 

कुछ समय बाद कंगना ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर के लिए कहा था कि जब उनका और ऋतिक रोशन का विवाद हुआ था तो जावेद ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया था। उन्होंने कहा, जावेद ने मुझसे कहा कि राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत पावरफुल है।

केस और काउंटर केस

अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगती हो तो तुम्हारे पास बचने के लिए कोई जगह नहीं होगी। वो तुम्हें जेल में डाल देंगे और तुम्हारे पास सुसाइड करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचेगा। वो ये बात कहते हुए काफी तेज चिल्ला रहे थे और मैं डर के मारे कांप रही थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जल तांडव: 4 लोग घायल, घरों में घुसा पानी- 444 सड़कें बंद, जगह-जगह लैंडस्लाइड

 

नवंबर 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ IPC की धारा 499 (मानहानि) के तहत शिकायत दर्ज करवाई। जवाब में कंगना ने जावेद अख्तर पर काउंटर केस किया। एक साल बाद जावेद अख्तर ने कोर्ट में दिए बयान में कहा कि कंगना ने बिना किसी सबूत के उन पर झूठा आरोप लगाया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख