#खेल

February 28, 2025

54वीं नेशनल सीनियर जेंट्स हैंडबॉल की मेजबानी हिमाचल प्रदेश को

कुल्लू और सोलन में होंगे 32 टीमों के बीच मुकाबले

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश को 54वीं नेशनल सीनियर पुरुष हैंडबॉल की मेजबानी मिली है। पिछली चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम ने केरल में हुए टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल दिखाया था। अब टीम को अपने घर में खेलने का फायदा मिलने की उम्मीद है। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ  इंडिया की रांची में हुई वार्षिक आम बैठक में हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ ने मेजबानी के दावे को जोरदार तरीके से पेश किया।

बेहतरीन प्रदर्शन ने दिलाई मेजबानी

हिमाचल प्रदेश की टीम के पिछले प्रदर्शन और राज्य में हैंडबॉल टूर्नामेंट के लिए मौजूदा ढांचागत इंतजामों के प्रजंटेशन की बदौलत राज्य को इस बड़े टूर्नामेंट को अपने यहां आयोजित करवाने में सफलता मिली है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जल तांडव: 4 लोग घायल, घरों में घुसा पानी- 444 सड़कें बंद, जगह-जगह लैंडस्लाइड

 

प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत साहनी और उपाध्यक्ष देशराज ठाकुर ने भाग लिया। दोनों पदाधिकारियों ने राज्य के कुल्लू और सोलन में हैंडबॉल टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा पेश किया। इसी की बदौलत संघ ने 2025-26 सत्र में आयोजित होने वाली पुरुषों की राष्ट्रीय वरिष्ठ हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।

हिमाचल की बेटियों ने जीता है नेशनल

अब प्रतियोगिता का आयोजन कुल्लू अथवा सोलन जिला में किया जाएगा, जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की 32 टीमें भाग लेंगी। इनमें हरियाणा और रेल्वे की टीमें प्रमुख होंगी। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन हैंडबॉल के सीनियर पुरुष मुकाबलों में बेहतरीन रहा है।

 

यह भी पढ़ें : अब आफत बनी बारिश: मनाली में हिडिंबा मंदिर पर टूटा कहर, सैंकड़ों गांव अंधेरे में

 

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न 38वें नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने हरियाणा को 36-29 से हराकर गोल्ड मैडल जीता था। इस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग का खिताब एसएससीबी ने जीता था। वहीं बिहार के बेगूसराय में हुई 52वीं राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचली लड़कों ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख