#राजनीति

May 19, 2026

हिमाचल पंचायत चुनाव: कई जगह दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, छोटे पड़ गए बैलेट पेपर; दोबारा करवाएं प्रिंट

एक जगह जिला परिषद के लिए 15 उम्मीदवार, वहीं प्रधान पद के लिए 14 मैदान में उतरे

शेयर करें:

 Himachal Panchayat Elections

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव की सरकार बनाने की इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों की बढ़ती भागीदारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई पंचायतों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि पहले से तैयार किए गए मतपत्र छोटे पड़ गए हैं। 

 

प्रदेश की पंचायतों में प्रतिनिधित्व करने की होड़ इस कदर बढ़ गई है कि राज्य निर्वाचन आयोग के सामने एक अनोखी चुनौती खड़ी हो गई है। उम्मीदवारों की भारी भीड़ के चलते आयोग द्वारा पूर्व में तैयार किए गए मतपत्र कम पड़ गए हैं। कई क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या इतनी अधिक हो चुकी है कि अब निर्वाचन आयोग को आनन-फानन में दोबारा और बड़े आकार के मतपत्र छपवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : सरकारी खातों में पड़ा अरबों का फंड - सुक्खू सरकार ने वापस मांगा सारा पैसा, जानें वजह

चुनावी मैदान में दावेदारों की बाढ़

राज्य में इस बार गांव की चौपाल से लेकर जिला परिषद तक पहुंचने की जंग बेहद दिलचस्प हो गई है। निर्वाचन आयोग ने शुरुआत में जो मतपत्र तैयार किए थे] उनमें सामान्य तौर पर दस उम्मीदवारों के नाम दर्ज करने का ही स्थान था। मगर इस बार ग्रामीण मतदाताओं का उत्साह देखकर हर कोई हैरान है। राज्य की कई पंचायतों और वार्डों में दावेदारों का आंकड़ा 15  तक पहुंच गया है। उम्मीदवारों की इस लंबी सूची ने निर्वाचन आयोग की परेशानी को काफी बढ़ा दिया है] जिसके चलते अब युद्ध स्तर पर नए और लंबे मतपत्रों की छपाई का काम दोबारा शुरू करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का सख्त नियम : ट्रांसफर के लिए सीधे कोर्ट जाने वाले कर्मी नहीं बख्शे जाएंगे, मिलेगी सजा

यहां जिला परिषद के लिए 15 दावेदार

इस बार की चुनावी भीड़ में मंडी जिले का जिला परिषद बेहल वार्ड (नंबर 25) सबसे आगे निकल गया है, जहां सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां मतदाताओं को नोटा सहित कुल 16 विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा बिलासपुर के बड़गांव वार्ड में भी 13 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। 

किस पद के लिए कहां 10 से ज्यादा उम्मीदवार

जिला परिषद

  • शिमला के एक वार्ड में 11 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • चंबा के 3 गेहरा-6 नंबर वार्ड में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • चंबा के करवाल-16 नंबर वार्ड में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • चंबा के नेनीखड्ड-12 नंबर वार्ड में 12 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा के क्वारी-14 नंबर वार्ड में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • मंडी के बंडयारा-1 नंबर वार्ड में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • मंडी के बेहल-25 नंबर वार्ड में 15 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • बिलासपुर के बड़गाव-5 नंबर वार्ड में 13 प्रत्याशी प्लस नोटा

पंचायत समिति सदस्य (BDC)

  • शिमला में एक जगह 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • चंबा के दियूर-3 वार्ड में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • बिलासपुर के बंब-3 में 11 प्रत्याशी प्लस नोटा

प्रधान

  • कांगड़ा की पंजाहरा पंचायत में 14 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा की इंदोरा पंचायत में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • मंडी की देवधार पंचायत में 13 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • मंडी की भांबला पंचायत में 11 प्रत्याशी प्लस नोटा

उप प्रधान

  • चंबा की किहार पंचायत में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • चंबा की रायपुर पंचायत में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा की पुंदर पंचायत में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा की छतेहर पंचायत में 11 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा की तांबर पंचायत में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा की जमानाबाद में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा की खोली में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा की दरेन में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • कांगड़ा की भाई पटिहार में 11 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • हमीरपुर की कंठोटा में 10 प्रत्याशी प्लस नोटा

  • बिलासपुर की देहरा गटवार्ड में 11 प्रत्याशी प्लस नोटा

प्रधान पद के लिए भी लंबी कतार

केवल जिला परिषद ही नहीं, बल्कि पंचायत प्रधान के चुनावों में भी रिकॉर्ड स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कांगड़ा जिले की पंजाहरा पंचायत में प्रधान पद के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा उप प्रधान और विकास खंड समिति सदस्य के कई निर्वाचन क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों की संख्या दो अंकों को पार कर चुकी है। चुनावी विशेषज्ञों का मानना है कि पंचायत स्तर पर बढ़ती राजनीतिक जागरूकता और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा के कारण यह स्थिति बनी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 2 दिन वर्क फ्रॉम होम करेंगे कर्मचारी, ईंधन और खर्च बचाने पर जोर

तीन चरणों में होगा मतदान

प्रदेश की 3 हजार 754 पंचायतों में मतदान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा। चुनावी प्रक्रिया के अंतिम चरण तक पहुंचते-पहुंचते मैदान में लगभग 70 हजार 224 उम्मीदवार बने हुए हैं।

मतदान के दिन ही आएंगे कई परिणाम

प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन पंचायत भवनों में मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं विकास खंड समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के लिए मतगणना 31 मई को संबंधित जिला और खंड मुख्यालयों में संपन्न होगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख