राजनीति

#राजनीति

May 3, 2024

कांग्रेसी बनते ही दहाड़े किशोरी लाल- विक्रमादित्य को दिलाऊंगा 20,000 की लीड

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kishori lal join congress vikrmaditya singh lead in election
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सियासत में बीते कल एक नया मोड़ आया और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में विधायक रहे किशोरी लाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। शिमला में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर पहुंचे किशोरी लाल ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद दहाड़ भी लगे और मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को इस बार के चुनाव में लीड दिलाने का दावा भी किया।

विक्रमादित्य को दिलवाऊंगा 20 हजार की लीड

किशोरी लाल की इस आधिकारिक पार्टी जॉइनिंग के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनके मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी साथ मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद किशोरी लाल ने दावा किया कि वह मंडे संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को जीत दिलाने के लिए जीत और मेहनत करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र यानी की आनी से उन्हें 20000 वोट की लीड भी दिलवाएंगे। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 5वीं के छात्र पर बरसाए इतने थप्पड़ कि करवाना पड़ा मेडिकल

अभी कई और भाजपाई बनेंगे कांग्रेसी

कांग्रेस में शामिल होने का कारण बताते हुए किशोरी लाल ने कहा कि बीजेपी की कार्यप्रणाली से वह सहमत नहीं हैं, इसी कारण से वह अब कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में और भी कई सारे लोग भाजपा से परेशान होकर कांग्रेस के साथ चल पड़ेंगे। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 53 साल के शख्स की नहीं हुई थी शादी, हीटर पर गिरा पड़ा मिला

भाजपा ने काटा था टिकट, तो निर्दलीय लड़े चुनाव

गौर रहे की साल 2017 में किशोरी लाल बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनकी टिकट काट दी थी और उनकी जगह लोकेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया था। टिकट काटे जाने के बाद किशोरी लाल ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में लाल भी ठोकी थी मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

बीजेपी ने पहले ही कर दिया था निष्कासित

वहीं, उनके इस बगावती रुख के कारण भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखा दिया था। ऐसे में अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा की चुनाव के ठीक पहले किशोरी लाल को कांग्रेस में लाना कितना सही या गलत दांव साबित होता है यह आने वाला वक्त बताएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख