#राजनीति

June 28, 2025

केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले- किन्नौर से खुलेगा कैलाश मानसरोवर का रास्ता, श्रद्धालु कर पाएंगे सुगम दर्शन

प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत 9.5 करोड़ की लागत, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर जोर

शेयर करें:

kiren rijiju

रिकांगपिओ।केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और मंडी से सांसद कंगना रनोट ने शुक्रवार को किन्नौर जिले के पूह और ज्ञाबुंग में दो अत्याधुनिक इंडोर खेल स्टेडियमों का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत 9.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ये स्टेडियम न केवल खेल सुविधाओं का विस्तार करेंगे, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को एक नई दिशा भी देंगे।

किन्नौर से मानसरोवर यात्रा की कही बात

शिलान्यास समारोह में मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हिमाचल और अरुणाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के रहन-सहन, भौगोलिक और पर्यावरणीय हालात एक जैसे हैं। उन्होंने इस मौके पर किन्नौर से मानसरोवर यात्रा शुरू करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता जताई। रिजिजू ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में सबसे ज्यादा योजनाएं मंडी संसदीय क्षेत्र को मिली हैं, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्तो संग होटल गया था JE नवीन, सुबह मिली देह- 6 साल के बेटे से छीन लिया पिता का साया

काजा में आइस स्केटिंग रिंग की योजना

खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कहा कि खेल केवल पदकों के लिए नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए जरूरी हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लाहौल-स्पीति के काजा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस स्केटिंग रिंग बनाने की योजना पर काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आसमानी आफत : 5 दिन तक लगातार होगी तेज बारिश, यलो अलर्ट पर कई जिले

कंगना का दावा: मंडी को मिला सबसे ज्यादा बजट

सांसद कंगना रनोट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को 167 करोड़ रुपये का बजट दिया है, जिसमें से 117 करोड़ मंडी क्षेत्र को आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूह में बनने वाले इंडोर स्टेडियम में स्विमिंग पूल और महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून ने मचाई तबाही: 7 दिन में 29 करोड़ का नुकसान, 15 ने गंवाया जीवन- कई लापता

सीवरेज और खेल मैदान के लिए भी बजट

रिजिजू ने पूह क्षेत्र में सीवरेज लाइन और खेल मैदान निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि सीमावर्ती और पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए, और ऐसे इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख