#रोजगार
August 22, 2026
हिमाचल में 200 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, यहां जानें सबकुछ
26 अगस्त को यहां होगा इंटरव्यू
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सोलन में बीमा सखी के 200 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए 26 अगस्त 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख और समय पर पहुंचकर इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं।
बीमा सखी के पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन मॉडल करियर सेंटर सोलन में होगा।
जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर 26 अगस्त को सुबह 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर सोलन, डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली के पास जिला रोजगार कार्यालय पहुंचना होगा। यहीं पर कैंपस इंटरव्यू लिया जाएगा।
इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए योग्यता इस प्रकार है-
10वीं पास
12वीं पास
ग्रेजुएट
उम्मीदवारों की उम्र 25 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।
जो उम्मीदवार बीमा सखी के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपनी योग्यता से जुड़े सभी जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे। दस्तावेजों के बिना उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू के दिन समय से पहले पहुंचें और अपने सभी जरूरी कागजात साथ लेकर आएं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।