#राजनीति

April 4, 2024

सीएम सुक्खू बोले: भुट्टो को कूटो... कांग्रेस ने कुटलैहड़ में तय किया अपना उम्मीदवार

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। बीजेपी ने लोकसभा की चारों सीटों के साथ विधानसभा उपचुनाव की छह सीटों पर भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इस सब के बीच आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के संकेत दे दिए हैं। वहीं देवेंद्र भुट्टो पर हमला करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि भुट्टो को वोट से कूटो।

कुटलैहड़ से कांग्रेस विवेक शर्मा को देगी टिकट

हिमाचल कांग्रेस कुटलैहड़ विधानसभा सीट से विवेक शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाएगी। वहीं हमीरपुर लोकसभा सीट से सतपाल रायजादा दे सकते हैं। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ में आयोजित जनसभा में इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कुटलैहड़ विधानसभा उप.चुनाव के लिए सर्वे कराया है। सर्वे में विवेक शर्मा का नाम सबसे ऊपर है।

विवेक शर्मा का नाम सबसे ऊपर

सीएम सुक्खू की इस बात से यह साफ हो गया है कि कुटलैहड़ में देवेंद्र भुट्टो के खिलाफ विवेक शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाएगी। हालांकि सीएम सुक्खू ने यह भी कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी हाइकमान करेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ में काफी काम किया है। उपचुनाव में टिकट के लिए उनका नाम सबसे ऊपर है।

सीएम सुक्खू का हमला भुट्टो को वोट से कूटो

कुटलैहड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने कांग्रेस के बागी एवं कुटलैहड़ से पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि भुट्टो को वोट देकर बुरी तरह कूटो। सुक्खू ने फिर कहा कि राजनीति में कुट्टो का मतलब वोट देकर हराना है। सीएम सुक्खू ने कहा कि देवेंद्र भुट्टो ने अपना इमान पैसों के लिए बेच दिया है। ऐसे शख्स को जनता सबक सिखाएगी और राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

सीएम सुक्खू ने कुटलैहड़ से किया चुनावी शंखनाद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा मैंने कुटलैहड़ से चुनावी शंखनाद कर दिया है। मैं हर पंचायत. हर व्यक्ति तक जाकर अपनी आवाज पहुंचाऊंगा। कांग्रेस की सरकार लोकसभा की चार सीटों के साथ साथ विधानसभा की सभी छह सीटों पर भी जीत दर्ज करेंगे। यह भी पढ़ें: सुक्खू बोले: 15-15 करोड़ में बिके थे बागी, हमारे पास सबूत-अब जाएंगे जेल बता दें कि हिमाचल लोकसभा और विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद आज पहली बार सीएम सुक्खू ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देवेंद्र भुट्टो पर जमकर हमले किया। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद हमीरपुर लोकसभा और कुटलैहड़ में प्रत्याशी को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

ये नेता टिकट की दौड़ में हैं शामिल

कुटलैहड़ से टिकट की रेस में विवेक शर्मा के अलावा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, कर्नल धमेंद्र पटियाल, जिला परिषद सदस्य उर्मिला शर्मा, किसान नेता देशराज मोदगिल, अरुण पटियाल भी शामिल थे। मगर अब स्पष्ट है कि कुटलैहड़ से विवेक शर्मा ही पार्टी प्रत्याशी होंगे। उनके पिता दो बार विधायक रह चुके हैं। https://www.facebook.com/news4himalayans
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख