#हादसा
July 5, 2026
हिमाचल : शिवपूजन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर गिरे पत्थर, एक की मौ.त- 4 गंभीर
शिवपूजन समारोह से लौट रहे थे यात्री
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेहरा के पास चलती निजी बस पर अचानक पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। सभी यात्री भरमौर में आयोजित शिवपूजन समारोह में भाग लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी गेहरा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर बस पर आ गिरा, जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : खुशखबरी: हिमाचल के राशन डिपो में पहुंचा सरसों तेल, बाजार से 60 रुपये सस्ता मिलेगा
हादसे में घायल चार यात्रियों को तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार्यक्रम से लौट रहे 5 युवकों की कार हाद.से का शिकार, खाई में जा समाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।