#राजनीति

November 12, 2025

जयराम ठाकुर का बड़ा बयान- हमीरपुर छोड़ दूसरी जगह से चुनाव लड़ने की तैयारी में CM सुक्खू, जानें

हमीरपुर से भागने वाले हैं सुक्खू- जयराम ठाकुर

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश की राजनीति हो या किसी और राज्य की। आरोप-प्रत्यारोप का दौर हमेशा चलता रहता है। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकुर ने ये तक कह दिया कि मुख्यमंत्री सुक्खू हमीरपुर से भागकर किसी दूसरे क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

हमीरपुर को धेले का योगदान नहीं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले कि बतौर मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर को एक धेले का भी योगदान नहीं दिया और इसीलिए मुख्यमंत्री सुक्खू हमीरपुर से भागकर किसी दूसरे क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमीरपुर में अपनी राजनीतिक जमीन को खिसकता देख अब वहां से भागने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार यहां मनाने जा रही 3 साल का जश्न- जनता के सामने रखा जाएगा रिपोर्ट कार्ड

तीन सालों में मंडी उजाड़ने का काम

ठाकुर ने मुख्यमंत्री के मंडी में दिए गए एक बयान पर तंज भी कसा। दरअसल मंडी में मुख्यमंत्री ने मंडी को अपना परिवार बताते हुए विकास की गंगा बहाने की बात कही थी। CM के इसी बयान पर ठाकुर ने कहा कि जिन्होंने 3 सालों तक मंडी को सिर्फ उजाड़ने का काम किया, उनके मुंह से ऐसे बयान अच्छे नहीं लगते।

बंद किए संस्थान, रोका दिया विकास

ठाकुर बोले कि तीन सालों में एक पटवार सर्कल तो खोला नहीं गया बल्कि खुले हुए संस्थान बंद कर दिए व चले हुए विकास कार्यों को रोक दिया। ठाकुर ने आगे कहा कि CM को खुद उनकी ही पार्टी में स्वीकार्यता नहीं बची है और सब उन्हें छोड़कर जाने को मजबूर हैं। ठाकुर यहीं नहीं रूके। उन्होंने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर भी गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : शौचालय गई थी महिला, घर में घुसकर पड़ोसी ने की नीच हरकत; अब मिली ये सजा

मंत्री के विभागों में हो रहा है भ्रष्टाचार

ठाकुर ने सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर आरोप लगाया कि उन्होंने धारा 118 की फाइलें बाय हैंड मंजूर करवाने के लिए लोग रखे हुए हैं। ठाकुर बोले कि जगत सिंह नेगी के विभागों में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। ठाकुर ने जगत सिंह नेगी के एक बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। दरअसल नेगी ने जयराम से आपदा के नाम पर एकत्रित राशि पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की थी।

ठाकुर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

इसके जवाब में ठाकुर ने कहा कि दानी सज्जनों ने जो भी मदद की है वो सीधे प्रभावितों को दी है। मददगारों में प्रभावितों की वास्तविक स्थिति को जानने के बाद ही उन्हें ये राहत दी है। ठाकुर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। साथ ही आपदा प्रभावितों की मदद करने वाले सभी मददगारों का आभार जताया। गौरतलब है कि ठाकुर ने नेगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये कितने सच हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख