#राजनीति

February 12, 2026

कांग्रेस की नई रणनीति: राहुल गांधी ने दिया अल्टीमेटम- 'अच्छा परफॉर्म करो या बाहर जाओ'

हर 3 महीने में होगा काम का रिव्यू

शेयर करें:

Himachal Congress

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी आलाकमान ने अब "परफॉर्म करो या बाहर जाओ" की रणनीति अपना ली है। 'संगठन सृजन अभियान' के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों के बाद अब ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार की तैयारी है, लेकिन इस बार पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी पद स्थायी नहीं है।

हर 3 महीने में बनेगा रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली में आयोजित जिला अध्यक्षों के पहले ऐतिहासिक सम्मेलन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक अब हर तीन महीने में पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करेगा। जो नेता संगठन को समय देंगे और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा पहुंचाएंगे, केवल उन्हें ही आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : कैंसर मरीज को मिला नया जीवन, डॉक्टरों ने बाहर निकाला महिला का पेट- 6 घंटे चली सर्जरी

दिल्ली वॉर रूम से सीधी निगरानी

संगठन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दिल्ली मुख्यालय में एक विशेष 'वॉर रूम' स्थापित किया जा रहा है। ये वॉर रूम सीधे तौर पर हर जिले की रिपोर्ट लेगा और कार्यकारिणी की सक्रियता की जांच करेगा। बैठक में साफ कहा गया कि जिला अध्यक्षों का चयन पहली बार इस विशेष अभियान के तहत हुआ है इसलिए उम्मीदें भी अधिक हैं।

टिकट का रास्ता संगठन से गुजरेगा

पार्टी ने नेताओं के लिए प्रोत्साहन और दंड की व्यवस्था भी साफ कर दी है। जो पदाधिकारी संगठन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें आगामी विधानसभा, लोकसभा और नगर निकाय चुनावों में टिकट के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसके विपरीत, खराब परफार्मेंस वालों की संगठन से छुट्टी तय है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर में गूंजनी थी किलकारी, उठी गर्भवती महिला की अर्थी- डिलीवरी को बचे थे सिर्फ 3 महीने

धर्मशाला में लगेगा प्रशिक्षण शिविर

संगठन को वैचारिक रूप से धार देने के लिए अगले दो से तीन महीनों के भीतर धर्मशाला में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जिला अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों और आगामी चुनौतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें राहुल गांधी के भी शामिल होने की प्रबल संभावना है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख