#राजनीति
December 13, 2025
हिमाचल BJP का हाईटेक हेडक्वार्टर: जेपी नड्डा ने रखी नींव, जानिये 6.5 बीघा जमीन पर क्या-क्या बनेगा..
200 वाहनों की पार्किंग की होगी व्यवस्था
शेयर करें:

शिमला। जिस तरह भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, उसी तरह इस पार्टी के दफ्तर भी विशाल होते हैं। हिमाचल की राजधानी शिमला में भाजपा के राज्य स्तरीय ऑफिस को बनाने के लिए शिलान्यास कर दिया गया है। पार्टी ने इसके लिए एक राज्य स्तरीय कमेटी भी बनाई है।
पार्टी ने एक आलीशान कार्यालय के लिए शिमला के जुब्बड़हट्टी में 6.5 बीघा जमीन खरीद रखी है। यहां पर बनने वाला दफ्तर दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय की तर्ज पर बनेगा। दफ्तर में सारी हाइटेक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में होटल रूम बना नशे का अड्डा: पुलिस ने पति-पत्नी समेत 9 को किया अरेस्ट
भाजपा के इस फ्यूचर हाइ टेक ऑफिस के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जुब्बड़हट्टी में भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस दौरान पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: आधी रात हुई मुलाकात से हिली हिमाचल की सियासत- अग्निहोत्री के घर पहुंचे JP नड्डा- जयराम भी साथ
जेपी नड्डा बिहार चुनावों में जीत के बाद पहली बार शिमला पहुंचे हैं। ऐसे में उनके लिए अभिनंदन समारोह किया जा रहा है। नड्डा इस दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब भी देंगे।
जेपी नड्डा का अभिनंदन समारोह सिर्फ उनके स्वागत तक सीमित नहीं है। ये भाजपा का शक्ति प्रदर्शन भी होगा। प्रदेश की सुक्खू सरकार की जन संकल्प रैली के बाद होने जा रहा ये आयोजन इसी रैली का जवाब माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आसमान में छाए काले बादल- आज रात बर्फबारी का अलर्ट, बदला मौसम का मिजाज
नड्डा के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी जोश है क्योंकि आज जेपी नड्जा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे। साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी नड्डा का ये कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है।