#राजनीति

June 13, 2025

यहां से मंगवाई गई वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, 23 को होगा अनावरण- विक्रमादित्य का प्रदेशवासियों को न्योता

विक्रमादित्य सिंह का प्रदेशवासियों को निमंत्रण

शेयर करें:

 virbhadra singh

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रतिष्ठित रिज मैदान पर 23 जून को हिमाचल के छह बार के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह दिन उनकी जन्मतिथि का प्रतीकात्मक रूप से चयनित किया गया है। बता दें कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के लिए लंबे अरसे से उनका परिवार इंतजार कर रहा था। जिसके बाद अब जाकर उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर लगाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश से आएगी प्रतिमा

इस कांस्य प्रतिमा को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तैयार किया गया है। हालांकि शुरुआत में इस मूर्ति के निर्माण का खर्च राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने उठाने का निर्णय लिया था, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसे प्रदेश सरकार की ओर से सम्मान देने का निर्णय लिया। अब यह प्रतिमा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से स्थापित की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा, सब लेफ्टिनेंट बना ब्रिगेडियर का बेटा

 

राजनीतिक सीमाओं से परे श्रद्धांजलि का आह्वान


वीरभद्र सिंह के पुत्र और वर्तमान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इस आयोजन को एक गैर राजनीतिक श्रद्धांजलि सभा के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया माध्यमों पर समस्त प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि वे 23 जून को सुबह 10 बजे शिमला रिज मैदान पर पहुंचें और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला प्रधान के पति ने मांगी 10 लाख की रिश्वत, कोर्ट ने दोनों को सुनाई जेल की सजा

पीटरहॉफ में समीक्षा बैठक, राहुल और प्रियंका को न्योता


इस आयोजन की तैयारियों के लिए 15 जून को पीटरहॉफ शिमला में फाउंडेशन की ओर से समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुक्खू को भी औपचारिक निमंत्रण दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम कूल-कूल : तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश, 5 जिलों में अलर्ट जारी

वीरभद्र सिंह को प्रदेश करता है याद


वीरभद्र सिंह का योगदान केवल एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक दृष्टा और विकास पुरुष के तौर पर रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क नेटवर्क, और ग्रामीण विकास में उनका विज़न आज भी राज्य की आत्मा में जीवित है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख