राजनीति

#राजनीति

December 10, 2025

जयराम के गढ़ में CM सुक्खू का पावर-शो : 20 हजार लोग जुटेंगे, क्या कांग्रेस को मिलेगा लाभ

पड्डल मैदान में 15–20 हजार लोगों का इंतजाम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

cm sukhwinder sukhhu

मंडी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने तीन साल पूरे होने पर कल यानी वीरवार को मंडी में जन संकल्प सम्मेलनआयोजित करने जा रही है। यह आयोजन न सिर्फ सत्ता पक्ष का शक्ति-प्रदर्शन है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम है, क्योंकि यह कार्यक्रम पूर्व CM जयराम ठाकुर के गृह जिले में हो रहा है, जहाँ पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली थी।

जयराम ठाकुर के क्षेत्र में कांग्रेस का शो-ऑफ

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मंडी में यह सम्मेलन कांग्रेस के लिए सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि BJP के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन और संगठन को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। इस रैली से सरकार आने वाले वर्षों की अपनी रणनीति खासकर रोजगार, विकास, आर्थिक सुधार और योजनाओं के विस्तार को जनता तक पहुंचाना चाहती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चरस सप्लाई करने निकले थे दो दोस्त, बीच रास्ते में हुए गिरफ्तार- टैक्सी भी जब्त

1 सीट जीत पाई थी कांग्रेस

मंडी की 10 में से 9 सीटें BJP के खाते में गई थीं। ऐसे में कांग्रेस इस बड़े सम्मेलन के जरिए आने वाले दो वर्षों की दिशा तय करने, संगठन में नई ऊर्जा भरने और जनता के सामने अपने कामकाज की रिपोर्ट कार्ड पेश करने की तैयारी में है।

पड्डल मैदान में 15–20 हजार लोगों का इंतजाम

मंडी के पड्डल मैदान में विशाल मंच तैयार कर दिया गया है। पूरे शहर में CM सुक्खू सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और घोषणाओं से जुड़े झंडे, पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पिछले कई दिनों से मंडी में डटे हुए हैं और लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल भी आज मंडी पहु्ंच रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बुधवार रात ही मंडी पहुँच चुके हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पहली बार डिपो में मिलेगा सेहतमंद आटा : कितने चुकाने होंगे दाम, यहां जानें

ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव 

रैली को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में बड़े बदलाव किए हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक मंडी शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बदला गया है। लोगों से अनुरोध है कि निर्धारित रूट को फॉलो करें ताकि अव्यवस्था न हो। 

सभी बसों के लिए पड्डल मैदान ड्रॉपिंग प्वाइंट

प्रदेशभर से आने वाली सभी बसों के लिए पड्डल मैदान को एकमात्र ड्रॉपिंग प्वाइंट बनाया गया है। बसें यात्रियों को उतारने के बाद बिंद्रावणी से मलौरी टनल तक जाएँगी, जहाँ फोरलेन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन चाहता है कि शहर में भीड़ के बावजूद ट्रैफिक सुचारु बना रहे और लोग किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख