राजनीति

#राजनीति

January 23, 2025

जयराम ठाकुर की PM मोदी से मुलाकात- BJP अध्यक्ष के लिए इन नामों पर हुई चर्चा

नॉन MLA को मिल सकती है कमान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL BJP

शिमला। हिमाचल प्रदेश में BJP अध्यक्ष के चयन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की PM नरेंद्र मोदी से हाल ही में दिल्ली में हुई मुलाकात ने प्रदेश BJP में खलबली मचा दी है। सूत्रों के मुताबिक, जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी से मुलाकात में हिमाचल में नए भाजपा अध्यक्ष के लिए दो प्रमुख नामों पर चर्चा की। 

इन नामों की हुई है वकालत

जयराम ठाकुर ने कांगड़ा सीट से सांसद राजीव भारद्वाज और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार में से किसी एक को अध्यक्ष बनाने की वकालत की है। हालांकि, आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान को करना है, लेकिन जयराम की यह मुलाकात BJP के भीतर अध्यक्ष पद की रेस को लेकर नई चर्चाओं का कारण बन गई है। 

यह भी पढ़ें : मनाली विंटर कार्निवाल देखने गया था युवक, दोस्तों ने छीन ली सांसें- मची भगदड़

 दिल्ली दौरे निकल रहे BJP के नेता

जयराम ठाकुर की मुलाकात के बाद से BJP के अन्य नेता भी बारी-बारी से दिल्ली पहुंच रहे हैं और अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। इनमें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी शामिल हैं। बिंदल RSS के करीबी माने जाते हैं और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का समर्थन भी प्राप्त है। इसके अलावा, कांगड़ा जिले से भाजपा सांसद राजीव भारद्वाज भी दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्होंने जेपी नड्डा से मिलने के लिए समय मांगा है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता और बेटा-बेटी की बेमिसाल जोड़ी, एक साथ टीम इंडिया की जर्सी में आएंगे नजर

अध्यक्ष पद की रेस में कई नाम शामिल

इसके अलावा, विधायक सत्तपाल सत्ती, विधायक बिक्रम ठाकुर और विधायक विपिन सिंह परमार भी दिल्ली में नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं और अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं। ये सभी नेता भी इस पद की रेस में शामिल माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, BJP अध्यक्ष के चुनाव में एक नया मोड़ आ सकता है, क्योंकि पार्टी नॉन-MLA को भी अध्यक्ष बनाने पर विचार कर सकती है। इससे पार्टी को 2027 विधानसभा चुनावों से पहले व्यापक प्रचार की जिम्मेदारी देने का अवसर मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुलिस वाले के साथ घर से निकली थी निशा, पंजाब नहर में मिली देह

चयन में हो रही देरी

BJP हाईकमान ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को हिमाचल BJP अध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है, लेकिन वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। इस वजह से 27 जनवरी से पहले उनके हिमाचल आने की संभावना कम है। हालांकि, वह पहले शिमला आकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। अब इस चुनाव की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही किसी निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख