#राजनीति

March 16, 2025

बंबर ठाकुर मामले में SIT गठित- तेज तर्रार अधिकारी सौम्या करेगी लीड, 30 घंटे से फरार है आरोपी

हमलावर 30 घंटे बाद भी फरार

शेयर करें:

BABMAR THAKUR CASE

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले की घटना ने प्रदेश को दहला दिया है। इस हमले के बाद सरकार ने जांच के लिए एक SIT गठित की है, जिसका नेतृत्व DIG सौम्या साबशिवन करेंगी। 

 SIT का गठन

इस SIT में SP बिलासपुर संदीप धवल, डिप्टी SP चंद्र पाल और इंस्पेक्टर हरमन सिंह को शामिल किया गया है। SIT अपनी जांच रिपोर्ट ADG ज्ञानेश्वर सिंह को सौंपेगी। बीते दिन होली के दौरान बंबर ठाकुर के घर पर दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में बंबर ठाकुर, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) और एक समर्थक घायल हो गए। बंबर ठाकुर और उनके PSO को गोली लगी, जबकि एक समर्थक को छर्रे लगने से चोटें आईं। 

यह भी पढ़ें :  CM सुक्खू का तीसरा बजट: 25 हजार नौकरियों का ऐलान संभव, इन वर्गों को राहत की उम्मीद

CCTV में कैद हुए हमलावर

यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसमें चार लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से दो लोग गोली चला रहे थे। हमलावर अब तक फरार हैं और पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

बंबर ठाकुर ने  BJP  विधायक पर लगाए आरोप

बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि हमलावर चिट्टा तस्कर हैं, जिन्हें बिलासपुर के BJP विधायक त्रिलोक जम्वाल का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अगर त्रिलोक जम्वाल इन तस्करों को संरक्षण न देते, तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। इसके अलावा, बंबर ने यह भी कहा कि उनका पहले भी एक बार हमला हो चुका था जब उनका एक दांत टूट गया था। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की वो देवी मां- बिना मुहरों के भी बोलता है जिनका देव रथ

हमले में इस्तेमाल गाड़ी और ड्राइवर की गिरफ्तारी

हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। इस हमले की पूरी जांच SIT द्वारा की जाएगी।

बंबर ठाकुर का बयान

IGMC शिमला में भर्ती होने के बाद बंबर ठाकुर ने कहा कि हमले में चिट्टा तस्करों का हाथ हो सकता है, जो उनके खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन तस्करों के पास बड़ी संपत्तियां हैं और उन्हें कुर्क किया जाना चाहिए।

पुलिस का क्या है कहना

बिलासपुर के SP संदीप धवल ने कहा कि बंबर ठाकुर की जांघ में गोली लगी है और PSO को पांव, पीठ और जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन- 4 जिलों का तापमान माइनस में, यहां जानें मौसम अपडेट

सीएम सुक्खू ने किया बंबर ठाकुर से संपर्क

सीएम सुखविंदर सुक्खू ने बंबर ठाकुर से फोन पर बात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। बंबर ने IGMC शिमला में इलाज की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद CM ने बंबर को शिमला रेफर करने के निर्देश दिए। बता दें कि बंबर ठाकुर 2012 में कांग्रेस की टिकट पर बिलासपुर से विधायक बने थे। हालांकि, 2017 और 2022 में उन्हें चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। वे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख