#राजनीति

May 9, 2024

हिमाचल: आनंद शर्मा ने भरा नामांकन, नहीं किया CM सुक्खू का इंतजार; जानें क्यों

शेयर करें:

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने अपने नामांकन भरे। सुबह विक्रमादित्य सिंह के नामांकन भरने के बाद दोपहर को कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने धर्मशाला में अपना नामांकन भरा। आनंद शर्मा के नामांकन भरते समय सीएम सुक्खू सहित अन्य नेताओं ने भी उनके साथ मौजूद रहना था। लेकिन आनंद शर्मा ने सीएम सुक्खू का इंतजार किए बिना ही अपना नामांकन भर दिया।

नहीं किया मुख्यमंत्री का इंतजार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को नामांकन के लिए पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई, लेकिन आनंद शर्मा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इंतजार नहीं किया और नामांकन भर दिया। बताया जा रहा है ऐसा उन्होंने शुभ मुहूर्त के अन्दर ही नामांकन भरने के कारण किया। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह ने दिखाया मंडी में दम: भरा नामांकन, बोले- 4 जून को.. हालांकि उस समय कांग्रेस के बाकी बड़े नेता वहीं मौजूद थे। आनंद शर्मा के नामांकन भरने के बाद सीएम सुक्खू भी वहां पहुंच गए। आनंद शर्मा के नामांकन भरते समय उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहे। इसके आलावा भी कई अन्य कांग्रेस नेता उस समय आनंद शर्मा के साथ मौजूद थे।

50 साल का करियर हो चुका है करियर

माना जा रहा है कि कांग्रेस कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से किसी बड़े नेता को ही सीट देना चाह रही थी, इसलिए उन्होंने आनंद शर्मा को चुना। पार्टी ने बहुत विचार करने के बाद इनके नाम पर मोहर लगाई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस की उम्मीदवार: पास में है 20,000 कैश, पूरी संपत्ति कितनी- जानें आनंद शर्मा एक राष्ट्रीय नेता हैं, कांग्रेस में रहते हुए इनका 50 साल का करियर हो चुका है। बतौर केंद्र मंत्री भी कार्य कर चुके हैं, माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को इसका फायदा जरूर मिलेगा।

आनंद शर्मा ने गिनवाए अपने पुराने काम

कांगडा के जोरावर स्टेडियम में रैली के दौरान आनंद शर्मा ने अपने पुराने कामों को गिनवाते हुए कहा कि कांगड़ा में नेशनल इंसिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी उन्होंने बनवाया, यह भी पढ़ें : लाहौल में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, मार्कंडेय के उतरने का किसे मिलेगा फायदा पालमपुर में टी बोर्ड का रीजनल हैडक्वार्टर भी उन्हीं ने खुलवाया साथ ही आश्वासन देते हुए कहा कि इसी प्रकार अगर वे सत्ता में आते हैं तो चम्बा में भी पासपोर्ट का दफ्तर बनेगा।

अग्निवीर स्कीम ली जाएगी वापस 

आनंद शर्मा ने कांगड़ा की धरती को वीरों की धरती कहा। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार ने इस वीर भूमि से उन वीरों का भी हक़ छीन लिया है। उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो अग्निवीर योजना को वापिस ले लेंगे। हम देश कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख